Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जेपीएससी में धांधली और व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने निकाला मशाल जुलूस 22 को जेपीएससी कार्यालय घेराव में सैकड़ों युवा होंगे शामिल

भारतीय जनता युवा मोर्चा, झारखंड प्रदेश के आह्वान पर 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी, मनमानी रवैये और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर द्वारा मंगलवार को जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से जुबिली पार्क गोलचक्कर तक मशाल जुलूस सह आक्रोश मार्च निकाला गया। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता, छात्र एवं युवा शामिल हुए

जेपीएससी में धांधली और व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने निकाला मशाल जुलूस 22 को जेपीएससी कार्यालय घेराव में सैकड़ों युवा होंगे शामिल

जमशेदपुर- भारतीय जनता युवा मोर्चा, झारखंड प्रदेश के आहवान पर 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी, मनमानी रवैये और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर द्वारा मंगलवार को जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से जुबिली पार्क गोलचक्कर तक मशाल जुलूस सह आक्रोश मार्च निकाला गया। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता, छात्र एवं युवा शामिल हुए। हाथों में मशाल और न्याय की मांग को लेकर युवाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने जेपीएससी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक एवं परीक्षा में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने और अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने कहा कि जेपीएससी में व्याप्त भ्रष्टाचार झारखंड के लाखों युवाओं के सपनों, उनके संघर्ष और भविष्य पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि जब युवा वर्षों की मेहनत के बाद भी भ्रष्ट व्यवस्था और अनियमितताओं का शिकार होते हैं, तब यह पूरे राज्य की व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। भाजपा युवा मोर्चा युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रही है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए और भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए। कहा कि जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक भाजयुमो का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। वहीं, उन्होंने झारखंड प्रदेश के आह्वान पर 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को रांची स्थित जेपीएससी कार्यालय घेराव में शहर के छात्र-युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर युवाओं के अधिकार, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आहवान किया।

मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, सुधांशु ओझा, शैलेश गुप्ता, अमिताभ सेनापति, चंदन चौबे, श्वेता कुमारी, चिंटू सिंह, सुधीर तिवारी, अमित मिश्रा, आनंद कुमार, पवन सिंह, मनोज सिंह, अशोक मिश्रा, अनमोल वर्मा समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!