Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर में 27 जून को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में डीडी बार के बाहर पुलिस पीसीआर वाहन से बाहर निकाल कर हिमांशु की हत्या हुई थी, पुलिस ने कार्रवाही करते हुए डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद समेत 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है

पुलिस ने कार्रवाही करते हुए डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद समेत 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, इन लोगों के पास से पांच मोबाइल, एक चापड़, एक कुल्हाड़ी, भुजली, लोहे का चाकू घटना में प्रयुक्त एक हीरो होंडा बाइक जप्त किया, एसएसपी डॉक्टर एहतेशाम ने संवाददाता सम्मेलन कर पूरे मामले की जानकारी दी है

जमशेदपुर- जमशेदपुर में 27 जून को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में डीडी बार के बाहर पुलिस पीसीआर वाहन से बाहर निकाल कर हिमांशु की हत्या हुई थी, पुलिस ने कार्रवाही करते हुए डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद समेत 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, इन लोगों के पास से पांच मोबाइल, एक चापड़, एक कुल्हाड़ी, भुजली, लोहे का चाकू घटना में प्रयुक्त एक हीरो होंडा बाइक जप्त किया, एसएसपी डॉक्टर एहतेशाम ने संवाददाता सम्मेलन कर पूरे मामले की जानकारी दी है जमशेदपुर के चर्चित डीडी बार के बाहर हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है, बिष्टुपुर थाना पुलिस ने इस मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए कई घातक हथियार, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, पुलिस का दावा है कि घटना के बाद आरोपियों को फरार कराने, हथियार छिपाने और साक्ष्य मिटाने में भी इनकी भूमिका सामने आई है, फिलहाल इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है, बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 84/2026 के तहत दर्ज इस मामले में 27 जून की रात डीडी बार के अंदर हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह पर विश्वनाथ लोहरा उर्फ बोदरा और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया था, गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया, तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की गई, इससे पहले इस मामले में पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, ताजा कार्रवाई में पुलिस ने डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद, लखिन्द्र लोहार और जगदीश मंडल उर्फ रोहन उर्फ मुर्गा को गिरफ्तार किया, जांच में खुलासा हुआ कि जगदीश मंडल ने मुख्य आरोपियों को फरार होने में मदद की, हथियार छिपाए और वाहन उपलब्ध कराया, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों और विधि-विरुद्ध बालक की निशानदेही पर एक लोहे का चापड़, कुल्हाड़ी, भुजाली, बड़ा चाकू, आठ लोहे के पंच, स्टील की गुप्ती, एक हीरो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!