Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

राष्ट्रीय जनता संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन

राष्ट्रीय जनता संघ द्वारा 6 एवं 7 जून 2026 को कम्युनिटी सेंटर, सीतारामडेरा, जमशेदपुर में आयोजित दो दिवसीय भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की अनेक क्रिकेट टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना, अनुशासन तथा आपसी सौहार्द का उत्कृष्ट परिचय दिया

राष्ट्रीय जनता संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन

जमशेदपुर- राष्ट्रीय जनता संघ द्वारा 6 एवं 7 जून 2026 को कम्युनिटी सेंटर, सीतारामडेरा, जमशेदपुर में आयोजित दो दिवसीय भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की अनेक क्रिकेट टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना, अनुशासन तथा आपसी सौहार्द का उत्कृष्ट परिचय दिया।

टूर्नामेंट के दोनों दिनों में खिलाड़ियों एवं दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। फाइनल मुकाबला भी बेहद आकर्षक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा, जिसके उपरांत विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट के प्रथम दिवस शहर के वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक, पूर्व जिला खेल संयोजक, राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी अधिकारी एवं खेल उद्बोधक श्री श्याम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के माध्यम से अनुशासन, समर्पण और सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। खेल जगत में उनके लगभग 43 वर्षों के अमूल्य योगदान को देखते हुए राष्ट्रीय जनता संघ की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनके प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता संघ के संस्थापक शंकर जोशी ने कहा कि हमारा उद्देश्य युवाओं को क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से एक सकारात्मक मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और अनुशासन, एकता तथा खेल भावना के मूल्यों को आत्मसात कर सकें। खेल समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है और राष्ट्रीय जनता संघ भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा

इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता संघ के कार्यकर्ता महावीर, अरुण दास, अरुण सरकार एवं युवा साथी धीरज, अमन, लड्डू, तनीश, डुग्गू, राजबीर रवि राव, सूरज जायसवाल, शुभम, जित्तू, ऋतिक राम, राहिल, राजा, संदीप, हीरा लाल, चंदन कुमार एवं आकाश प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। संगठन की ओर से कहा गया कि यही युवा साथी राष्ट्रीय जनता संघ की वास्तविक शक्ति हैं, जो हर सामाजिक कार्य एवं जनसेवा के अभियान में सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। इन्हीं युवाओं के समर्पण, सहयोग और अथक परिश्रम से इस भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!