Uncategorized
साकची शीतला माता मंदिर में नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
साकची स्थित प्रसिद्ध श्री शीतला माता मंदिर परिसर में 15 जुलाई से 23 जुलाई तक चलने वाला भव्य लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को किया गया नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजा-अर्चना, संगीतमय राम कथा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। मंदिर समिति ने शहर के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक पांडेय ने बताया कि महायज्ञ का शुभारंभ 15 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर भव्य कलश यात्रा के साथ धूमधाम से किया गया

साकची शीतला माता मंदिर में नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

जमशेदपुर- साकची स्थित प्रसिद्ध श्री शीतला माता मंदिर परिसर में 15 जुलाई से 23 जुलाई तक चलने वाला भव्य लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को किया गया नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजा-अर्चना, संगीतमय राम कथा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। मंदिर समिति ने शहर के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक पांडेय ने बताया कि महायज्ञ का शुभारंभ 15 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर भव्य कलश यात्रा के साथ धूमधाम से किया गया और संध्या के समय में भव्य भजन का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु गण उपस्थित होकर रामकथा का आनंद उठाया
:



