डालसा का मोबाईल वैन गोविंदपुर पहुंचा लोगों को दी गई विधिक जानकारी
नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत डालसा के मोबाईल वैन सोमवार को गोविंदपुर पंचायत पहुंचा। पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई

डालसा का मोबाईल वैन गोविंदपुर पहुंचा लोगों को दी गई विधिक जानकारी

जमशेदपुर – नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत डालसा के मोबाईल वैन सोमवार को गोविंदपुर पंचायत पहुंचा। पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम में स्थाई लोक अदालत के सदस्य गौतम घोष एवं लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य रंजना पांडेय द्वारा लोगों को डालसा के कार्य और उद्देश्य, घरेलू हिंसा , लोक अदालत में समझौते एवं मध्यस्थता के माध्यम से त्वरित न्याय दिलाने की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझाया गया । साथ ही सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया ।

इसके पश्चात गोविंदपुर में ही सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मारक उच्च विद्यालय में स्कूली बच्चों को कानून के प्रति जागरूक किया गया ।

इस दौरान स्थाई लोक अदालत के सदस्य गौतम घोष , डालसा पीएलवी दिलीप जायशवाल, नागेन्द्र कुमार , सुनीता कुमारी , प्रसिस मरांडी , रीना तिवारी सुनीता झा , प्रियंका कुमारी, अनिल कुमार , दीपक महतो सुशांतो महतो ने नागरिक के मौलिक अधिकार व कर्तव्य, पॉक्सो एक्ट , बाल विवाह, बाल श्रम , चाईल्ड प्रोटेक्शन, गुड टच बैड टच ,चाईल्ड ट्रैफिकिंग, नशा उन्मूलन एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई । साथ ही नशापान एवं बाल विवाह न करने का संकल्प भी दिलाया गया



