Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह ने सोनारी,कदमा के विभिन्न बस्ती क्षेत्रों का दौरा किया

जिसमें प्रमुख रूप से जमशेदपुर का मशहूर स्कूल कार्मल जूनियर के बगल में पड़े हुए कचरे का अंबार, पंचवटी नगर क्षेत्र में नाला और नालियों का जाम कदमा क्षेत्र के रामनगर, रामजनम नगर क्षेत्र में रोड में ही बड़े पैमाने पर रखा हुआ कचरा का उठाव नहीं हुआ, उस क्षेत्र में रहने वाले भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा से मिलने पर उन्होंने कहा कि विगत 4 महीने से यहां के कचरा का उठाव नहीं हुआ नालियां जाम पड़ी हुई है कई बार अधिकारियों को शिकायत किया गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई

जमशेदपुर- भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह ने सोनारी,कदमा के विभिन्न बस्ती क्षेत्रों का दौरा किया

जिसमें प्रमुख रूप से जमशेदपुर का मशहूर स्कूल कार्मल जूनियर के बगल में पड़े हुए कचरे का अंबार, पंचवटी नगर क्षेत्र में नाला और नालियों का जाम कदमा क्षेत्र के रामनगर, रामजनम नगर क्षेत्र में रोड में ही बड़े पैमाने पर रखा हुआ कचरा का उठाव नहीं हुआ, उस क्षेत्र में रहने वाले भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा से मिलने पर उन्होंने कहा कि विगत 4 महीने से यहां के कचरा का उठाव नहीं हुआ नालियां जाम पड़ी हुई है कई बार अधिकारियों को शिकायत किया गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र सिंह ने कहा कि विगत 5 सालों से गैर कंपनी क्षेत्रों में साफ सफाई की अव्यवस्था चरम सीमा पर है सरकार के अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं, जमशेदपुर नोटिफाई एरिया कमेटी हो या मानगों का नगर निगम, वर्तमान में सफाई से कोसों दूर है, इन कचरों का जहां अंबार लगा है उस जगह से गुजरने के पहले लोग नाक में रुमाल बांध के निकलते हैं, बरसात का समय है डेंगू मलेरिया इत्यादि बीमारियां फैल रही है जमशेदपुर के प्रशासन से मांग किया कि अविलंब इन कचरों का उठाव किया जाए नाला नालियों की सफाई की जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!