Uncategorized

अधूरे जलापूर्ति कार्य से बढ़ी लोगों की परेशानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर–3 में लगभग 50 घरों में विगत कई वर्षों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के बाद डीएमएफटी फंड से लगभग चार लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद कार्य अधूरा रहने से स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ गई है

अधूरे जलापूर्ति कार्य से बढ़ी लोगों की परेशानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

जमशेदपुर- बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर–3 में लगभग 50 घरों में विगत कई वर्षों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के बाद डीएमएफटी फंड से लगभग चार लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद कार्य अधूरा रहने से स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/07/SAVE_20260709_155752-211×300.jpg" alt="" width="211" height="300" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-2414

इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने सोमवार को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश को मांग पत्र सौंपते हुए शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराने एवं नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता से मिलकर भी वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

पंसस सुनील गुप्ता ने बताया कि अधूरे निर्माण कार्य के कारण कई घरों में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। वहीं जेसीबी से खुदाई कर डीबी रोड चौक के मुख्य मार्ग पर मिट्टी छोड़ देने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदक द्वारा सुरक्षा मानकों (सेफ्टी नियमों) का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने संबंधित विभाग के कनीय अभियंता को अविलंब निर्माण कार्य पूरा कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं कनीय अभियंता ने भी संवेदक को शीघ्र कार्य पूर्ण कर प्रभावित क्षेत्र में नियमित पानी की आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!