Uncategorized

जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि विगत तीन दिनों से पूर्वी सिंहभूम की आम जनता परेशान है। व्यापार, शिक्षा, आवागमन और दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है

प्रशासन भी लगातार स्थिति को सामान्य बनाने में जुटा हुआ है। ऐसे में बंदी का आहवान आखिर किस उद्देश्य से किया जा रहा है?

जमशेदपुर – जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि विगत तीन दिनों से पूर्वी सिंहभूम की आम जनता परेशान है। व्यापार, शिक्षा, आवागमन और दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन भी लगातार स्थिति को सामान्य बनाने में जुटा हुआ है। ऐसे में बंदी का आहवान आखिर किस उद्देश्य से किया जा रहा है?
जब पीड़ित परिवार प्रशासन की पहल पर सहमति जता चुका है, आवश्यक दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर कर चुका है और एक घायल व्यक्ति अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन है, तब आम नागरिकों को लगातार परेशानी में डालना कहीं न कहीं राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास प्रतीत होता है।
कांग्रेस पार्टी स्पष्ट रूप से मानती है कि किसी भी दुखद घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। न्याय की मांग हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन न्याय के नाम पर जनजीवन को बाधित करना, आम लोगों को कठिनाई में डालना और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करना उचित नहीं है।
हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से अपील है कि वे शांति, भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
पूर्वी सिंहभूम की जनता को बंद नहीं, न्याय चाहिए
जनता को अशांति नहीं, शांति चाहिए।
जनता को राजनीति नहीं, समाधान चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!