राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 खेल मंत्रालय भारत सरकार खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 28 से 30 अगस्त 2026 तक राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 का आयोजन किया जा रहा है
इस अवसर पर जिला खेल कार्यालय पूर्वी सिंहभूम द्वारा जिले के विभिन्न डे-बोर्डिंग केन्द्रों एवं स्थानीय स्तर पर “Khelega Bharat, Jeetega Bharat” थीम के तहत तीन दिवसीय खेल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत 27 अगस्त 2026 –TRIBUTE : मेजर ध्यानचंद जी की खेल भावना एवं योगदान को स्मरण करते हुए Drawing Competition एवं Sports Awareness Activities का आयोजन किया गया

जमशेदपुर- राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 खेल मंत्रालय भारत सरकार खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 28 से 30 अगस्त 2026 तक राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला खेल कार्यालय पूर्वी सिंहभूम द्वारा जिले के विभिन्न डे-बोर्डिंग केन्द्रों एवं स्थानीय स्तर पर “Khelega Bharat, Jeetega Bharat” थीम के तहत तीन दिवसीय खेल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत 27 अगस्त 2026 –TRIBUTE : मेजर ध्यानचंद जी की खेल भावना एवं योगदान को स्मरण करते हुए Drawing Competition एवं Sports Awareness Activities का आयोजन किया गया।
29 अगस्त 2026 –PLAY : Ek Ghanta Khel Ke Maidan Mein के संदेश के साथ विभिन्न डे-बोर्डिंग केन्द्रों में वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिताओं तथा सरजामदा स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा
30 अगस्त 2026 – MOVE : योग, प्राणायाम, वॉकाथॉन एवं स्वास्थ्य जागरूकता सहित विभिन्न फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इन कार्यक्रमों में डे-बोर्डिंग केन्द्रों के खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उक्त जानकारी जिला खेल कार्यालय पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर झारखंड ने दी है




