तार कंपनी से रिटायर्ड होने वाले अमरजीत सिंह एवं अमरदीप सिंह बटल को तार कंपनी गुरुद्वारा में सम्मानित किया गया
इंदिरा नगर गुरुद्वारा के प्रधान अमरजीत सिंह के नेतृत्व में तार कंपनी में कार्य करते हुए अवकाश प्राप्त करने वाले अमरदीप सिंह बटल एवं अमर जीत सिंह को गुरु के आशीर्वाद के रूप में सरोपा एवं पगड़ी भेंट कर सम्मान दिया गया धर्म प्रचार अकाली दल कमेटी के प्रधान ज्ञानी सुखदेव सिंह खालसा द्वारा परिवार की खुशहाली के लिए गुरु महाराज के समक्ष अरदास की
तार कंपनी से रिटायर्ड होने वाले अमरजीत सिंह एवं अमरदीप सिंह बटल को तार कंपनी गुरुद्वारा में सम्मानित किया गया

जमशेदपुर – इंदिरा नगर गुरुद्वारा के प्रधान अमरजीत सिंह के नेतृत्व में तार कंपनी में कार्य करते हुए अवकाश प्राप्त करने वाले अमरदीप सिंह बटल एवं अमर जीत सिंह को गुरु के आशीर्वाद के रूप में सरोपा एवं पगड़ी भेंट कर सम्मान दिया गया धर्म प्रचार अकाली दल कमेटी के प्रधान ज्ञानी सुखदेव सिंह खालसा द्वारा परिवार की खुशहाली के लिए गुरु महाराज के समक्ष अरदास की
इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार ने दोनों परिवारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कंपनी में गुरु महाराज की कृपा से इतने वर्षों तक कार्य करते हुए रिटायर्ड हुए हैं यह खुशी की बात है
कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह ने बताया कि जब से गुरुद्वारा बना है तब से कोई भी सिख रिटायर्ड होता है तो उसे गुरु घर स्रोपाआशीर्वाद के रूप में दिया जाता रहा है इस परंपरा का मैं निर्वाह कर रहा हूं गुरुद्वारा के महासचिव हरदीप सिंह ने उपस्थित नौजवान सभा स्त्री सत्संग सभा एवं अन्य सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया
इस मौके पर सीजीपीसी के वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला सलाहकार परविंदर सिंह सोहल नौजवान सभा प्रधान सतविंदर सिंह स्त्री सत्संग सभा की प्रधान एवं अन्य सभी महिलाएं उपस्थित थी



