Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

चक्रधरपुर मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस (ILCAD) 2026 का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस (ILCAD) 2026 के अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल द्वारा दिनांक 09.06.2026 को मंडल के विभिन्न समपार फाटकों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समपार फाटकों पर सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम करना था

चक्रधरपुर मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस (ILCAD) 2026 का आयोजन

चक्रधरपुर- अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस (ILCAD) 2026 के अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल द्वारा दिनांक 09.06.2026 को मंडल के विभिन्न समपार फाटकों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समपार फाटकों पर सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम करना था।


अभियान के दौरान रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सड़क उपयोगकर्ताओं, पैदल यात्रियों तथा अनधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार करने वालों को रेलवे पटरियों को असुरक्षित तरीके से पार करने के खतरों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर महत्वपूर्ण सुरक्षा संदेशों से युक्त पंपलेट वितरित किए गए तथा समपार फाटकों पर प्रत्यक्ष परामर्श (काउंसलिंग) सत्र आयोजित किए गए।

जनसामान्य को निम्नलिखित सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह दी गई:

समपार फाटक के निकट पहुंचते समय वाहन की गति कम रखें।

निर्धारित स्टॉप बोर्ड से पहले वाहन रोकें।

फाटक बंद होने पर धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करें।

समपार फाटक को जबरन खोलने अथवा क्षति पहुंचाने का प्रयास न करें।

रेलवे ट्रैक के दोनों ओर सावधानीपूर्वक देखकर सुनिश्चित करें कि कोई ट्रेन आ तो नहीं रही हैं

ट्रेन की सीटी एवं चेतावनी संकेतों पर ध्यान दें।

यह सुनिश्चित करने के बाद ही रेलवे ट्रैक पार करें कि कोई ट्रेन नहीं आ रही है।

चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न समपार फाटकों पर सुरक्षा संबंधी पोस्टर प्रमुखता से प्रदर्शित किए गए। साथ ही, गेटमैनों को भी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आम जनता के बीच जागरूकता फैलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में परामर्श दिया गया।

चक्रधरपुर मंडल जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा सभी सड़क उपयोगकर्ताओं से रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षित समपार फाटक सुनिश्चित करने में सहयोग देने की अपील करता है। उक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी-सह-वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक चक्रधरपुर मंडल दक्षिण पूर्व रेलवे ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!