नामदा बस्ती गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव मनाया गया
सीजीपीसी ने नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान दलजीत सिंह को सम्मानित किया

नामदा बस्ती गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव मनाया गया
सीजीपीसी ने नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान दलजीत सिंह को सम्मानित किया
जमशेदपुर – नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में नामदा बस्ती गुरुद्वारा कमेटी सिख स्त्री सत्संग सभा सभा नौजवान सभा के सहयोग से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव बड़े उत्सव एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह महासचिव अमरजीत सिंह मुख्य सलाहकार परविंदर सिंह सोहल सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल सेंट्रल स्त्री सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर स्त्री सभा की प्रधान बलविंदर कौर आशा कौर जसबीर कौर एवं अन्य को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान भगवान सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश उत्सव की संगत को बधाई देते हुए गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान एवं सीजीपीसी के संयुक्त महासचिव एवं उनकी पूरी टीम द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा की
चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी कैंपस में निर्माण किए जा रहे अस्पताल की विस्तार से जानकारी दी और संगत से सहयोग करने की अपील की
सेंट्रल कमेटी द्वारा नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान दलजीत सिंह एवं उनकी टीम को शॉल भेंट कर सम्मान दिया गया
कार्यक्रम को सफल बनाने प्रधान दलजीत सिंह सुखविंदर सिंह गुरदीप सिंह परमजीत सिंह पगड़े रणजीत सिंह कल्लू रणजीत सिंह नौजवान सभा के प्रधान रणजीत सिंह अमरीक सिंह स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बलविंदर कौर की पूरी टीम सक्रिय रही समागम का संचालन गुरुद्वारा के प्रधान दलजीत सिंह महासचिव सुखविंदर सिंह ने किया


