Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पटमदा प्रखण्ड में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न की गई- किशन लाल महतो

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के निर्देशानुसार पटमदा प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रखण्ड संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष शिशुलाल महतो के अध्यक्षता में पटमदा में आयोजित की गई प्रखण्ड संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखण्ड संगठन प्रभारी किशन लाल महतो शामिल हुए। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता खगेन चन्द्र महतो शामिल हुए

पटमदा प्रखण्ड में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न की गई- किशन लाल महतो

पटमदा – झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के निर्देशानुसार पटमदा प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रखण्ड संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष शिशुलाल महतो के अध्यक्षता में पटमदा में आयोजित की गई
प्रखण्ड संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखण्ड संगठन प्रभारी किशन लाल महतो शामिल हुए। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता खगेन चन्द्र महतो शामिल हुए।
संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखण्ड संगठन प्रभारी किशनलाल महतो ने कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा एसआईआर के तहत मतदाताओं का पुनरीक्षण कार्य बुथ स्तर पर किए जा रहे। बुथवार जितने भी पार्टी के BLA-2 नियुक्त किए गए है। सर्वप्रथम सभी BLA-2 सदस्य बुथ सेंटर पर दोपहर 1:00 से संध्या 5:00 बजे पहुंचें। सरकार द्वारा नियुक्त BLO से मिलकर मैप्ड और अनमैप्ड सूची प्राप्त करें। जो भी सही मतदाता अनमैप्ड हुए है। उन्हें प्रयास कर मैप्ड कराने में सहयोग करना है, इस विषय का जागरूकता अभियान प्रखण्ड स्तर, मण्डल स्तर, पंचायत स्तर, बुथ स्तर पर चलाने का कार्य करें। सभी स्तर पर संगठन के कार्य पूर्ण की जाए।
वरिष्ठ नेता खगेनचन्द्र महतो ने पेसा कानून के विषय पर ग्रामसभा के महत्व पर प्रकाश डाला।
मनरेगा अधिनियम के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक विचार रखा। कार्यक्रम में प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी, BLA-2 सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर लावा मण्डल अध्यक्ष रथु नाथ भुईया, रामपदो सिंह, दशरथ रजक, जयराज रजक, रण सिंह, रोहित पात्रो, अशोक कुमार पात्रो सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!