Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एकस एल आर आई जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने शैक्षणिक सत्र 2026–28 के नए विद्यार्थियों का भव्य प्रार्थना सभा और इंडक्शन समारोह के साथ स्वागत किया

टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में बिजनेस मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट, फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट और इंटरनेशनल स्पेशलाइजेशन प्रोग्राम के छात्र शामिल हुए

जमशेदपुर- जमशेदपुर के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एकस एल आर आई जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने शैक्षणिक सत्र 2026–28 के नए विद्यार्थियों का भव्य प्रार्थना सभा और इंडक्शन समारोह के साथ स्वागत किया।


टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में बिजनेस मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट, फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट और इंटरनेशनल स्पेशलाइजेशन प्रोग्राम के छात्र शामिल हुए।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और विभिन्न धर्मग्रंथों के पाठ से हुई, जिसने विविधता, सौहार्द और समावेशिता का संदेश दिया। इस वर्ष कुल 441 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश लिया है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ऑनर प्लेज लेकर ईमानदारी, नैतिकता और उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

एकसएलआरआई के निदेशक डॉ. फादर सेबेस्टियन जॉर्ज ने छात्रों को मूल्यों पर आधारित नेतृत्व अपनाने और समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया। वहीं, डीन डॉ. संजय पात्रो ने विद्यार्थियों को उत्कृष्टता और सेवा के जेसुइट सिद्धांत ‘मैजिस’ का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
इसी के साथ एकस एल आर आई में नए बैच की एक नई और प्रेरणादायक शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!