Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएनटीसी नर्सिंग कॉलेज में सेमिनार एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीएनटीसी नर्सिंग कॉलेज, छोटा गोविंदपुर के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किया गया। सेमिनार के दौरान जीएनएम के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। कॉलेज की डायरेक्टर सुस्मिता खां ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आहवान किया

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएनटीसी नर्सिंग कॉलेज में सेमिनार एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीएनटीसी नर्सिंग कॉलेज, छोटा गोविंदपुर के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किया गया। सेमिनार के दौरान जीएनएम के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। कॉलेज की डायरेक्टर सुस्मिता खां ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आहवान किया।

कॉलेज की ओर से शंभूनाथ सिंह ने कहा कि यदि विद्यार्थी ठान लें तो मुश्किल से मुश्किल कार्य को भी आसान बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि केवल देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के पर्यावरण का भविष्य युवा शक्ति के हाथों में है।

युवा यदि संकल्प लें तो प्रदूषण से होने वाली हानियों को रोक सकते हैं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ग्रहण की और प्रकृति की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अपर्णा मंडल, जेनी बारला, सुवर्णा दास, शर्बानी चौधरी, कोयल महता, सीमा सिंह, मीना देवी एवं जीवन सिन्हा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!