Uncategorized

जमशेदपुर के मॉडल्स ने द नेक्स्ट फेस ऑफ पुरुलिया सीजन 8 में लहराया परचम

जमशेदपुर के होनहार मॉडल्स ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शहर का नाम रोशन किया है। पुरुलिया के एक होटल में आयोजित द नेक्स्ट फेस ऑफ पुरुलिया सीजन 8 में जमशेदपुर के JMI (जमशेदपुर मॉडलिंग इंस्टिट्यूट) के छात्रों ने अपने असाधारण प्रदर्शन से सफलता का परचम लहराया है। इस प्रतियोगिता में मॉडल्स ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी कड़ी मेहनत,हुनर और बेहतरीन टीम वर्क के बदौलत उन्होंने न केवल जजों का दिल जीता, बल्कि शीर्ष स्थानों पर अपनी जगह पक्की की। जो निम्न रूप से है

जमशेदपुर के मॉडल्स ने द नेक्स्ट फेस ऑफ पुरुलिया सीजन 8 में लहराया परचम

जमशेदपुर के होनहार मॉडल्स ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शहर का नाम रोशन किया है। पुरुलिया के एक होटल में आयोजित द नेक्स्ट फेस ऑफ पुरुलिया सीजन 8 में जमशेदपुर के JMI (जमशेदपुर मॉडलिंग इंस्टिट्यूट) के छात्रों ने अपने असाधारण प्रदर्शन से सफलता का परचम लहराया है।
इस प्रतियोगिता में मॉडल्स ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी कड़ी मेहनत,हुनर और बेहतरीन टीम वर्क के बदौलत उन्होंने न केवल जजों का दिल जीता, बल्कि शीर्ष स्थानों पर अपनी जगह पक्की की। जो निम्न रूप से है

मिस श्रेणी विनर: तृषा सिंह
किड्स विनर: दिव्यांशी गुप्ता
टीन विनर: शब्द गुप्ता
मिसेज प्रथम रनरअप: निशि बरनवाल

संस्थान के निदेशक तुषार दास गुप्ता ने इस कामयाबी पर खुशी जताते हुए कहा कि हमारे मॉडल्स ने जिस समर्पण और कौशल का प्रदर्शन किया है,वह बेहद गर्व की बात है। यह सफलता उनकी रात-दिन की मेहनत और ग्रोमर आदित्य राज सिंह एवं स्वाति सिंह के मार्गदर्शन और मेहनत का परिणाम है। हमें पूरा विश्वास है कि ये मॉडल्स भविष्य में भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
सभी विजेता मॉडल्स ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और संस्थान के उन्नत माहौल को दिया है। इस जीत से संस्थान में जश्न का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!