Uncategorized

एस टाइप में जीवंत हुआ अमेरिका का स्वामीनारायण अक्षरधाम पूर्व विधायक अरविंद सिंह और मेयर संजय सरदार ने किया पंडाल का भव्य उदघाटन

आदित्यपुर स्थित प्रतिष्ठित एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में इस वर्ष सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा अमेरिका (यूएसए) के प्रसिद्ध अक्षरधाम स्वामीनारायण मंदिर के प्रारूप पर भव्य एवं नयनाभिराम पंडाल का निर्माण कराया गया है

एस टाइप में जीवंत हुआ अमेरिका का स्वामीनारायण अक्षरधाम पूर्व विधायक अरविंद सिंह और मेयर संजय सरदार ने किया पंडाल का भव्य उदघाटन

सरायकेला खरसावां- आदित्यपुर- आदित्यपुर स्थित प्रतिष्ठित एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में इस वर्ष सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा अमेरिका (यूएसए) के प्रसिद्ध अक्षरधाम स्वामीनारायण मंदिर के प्रारूप पर भव्य एवं नयनाभिराम पंडाल का निर्माण कराया गया है

मंगलवार शाम एक गरिमामय समारोह के बीच पूजा पंडाल का विधिवत उदघाटन संपन्न हुआ।
​समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह और आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंडाल के पट श्रद्धालुओं के लिए खोले। उदघाटन के उपरांत सभी अतिथियों ने माँ भवानी के दरबार में हाजिरी लगाई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। क्लब के मुख्य संरक्षक मनोज सिंह और अध्यक्ष बबलू सिंह ने अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

संसाधनों की चुनौती के बीच माँ की कृपा से पूरा होता है यह यज्ञ- अरविंद सिंह
संवाददाताओं से बात करते हुए पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि मनोज सिंह और उनकी पूरी टीम वर्षों से पूर्ण निष्ठा और श्रद्धा भाव से पूजा का आयोजन करती आ रही है। उन्होंने कहा कि पंडाल निर्माण में भारी आर्थिक व व्यावहारिक चुनौतियाँ आती हैं, परंतु माँ की असीम कृपा से यह महायज्ञ हर वर्ष सकुशल संपन्न होता है। बांस, रस्सी और तिरपाल जैसी बुनियादी सामग्रियों से इतना भव्य स्वरूप खड़ा कर देना अदभुत कारीगरी का प्रमाण है, जिसके समक्ष आधुनिक इंजीनियरिंग भी फीकी पड़ जाती है। इस पारंपरिक हस्तकला को संरक्षण देने हेतु सरकार का सहयोग भी अपेक्षित है। माँ दुर्गा सभी को शक्ति प्रदान करें

दुर्गा पूजा समारोह में कई हस्तियाँ रहीं मौजूद
इस मौके पर मुख्य रूप से सेवानिवृत्त डीआईजी दीपक सिन्हा, उदय सिंह देव, विमल सिंह, नीरू सिंह, राकेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अमेरिका के अक्षरधाम मंदिर की इस भव्य प्रतिकृति को निहारने के लिए पहले ही दिन से भक्तों का तांता लगा रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!