Uncategorized

श्रीनाथ रॉक गार्डन, टेल्को में दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उदघाटन एवं वरिष्ठजनों का सम्मान

रॉक गार्डन वेलफेयर एंड कल्चरल एसोसिएशन, श्रीनाथ रॉक गार्डन, टेल्को द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन पूर्वी जमशेदपुर के सांसद विधुत वरण महतो के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे परिसर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण रहा

श्रीनाथ रॉक गार्डन, टेल्को में दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उदघाटन एवं वरिष्ठजनों का सम्मान

जमशेदपुर- रॉक गार्डन वेलफेयर एंड कल्चरल एसोसिएशन, श्रीनाथ रॉक गार्डन, टेल्को द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन पूर्वी जमशेदपुर के सांसद विधुत वरण महतो के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे परिसर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण रहा

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज के वरिष्ठजनों के प्रति आदर, कृतज्ञता एवं सम्मान प्रकट करना था। वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर हैं और उनके अनुभव, संस्कार एवं मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

एसोसिएशन की ओर से सांसद का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही दुर्गा पूजा के इस पावन अवसर पर समाज में आपसी सौहार्द, एकता, भाईचारे एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सोसाइटी के निवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रॉक गार्डन वेलफेयर एंड कल्चरल एसोसिएशन श्रीनाथ रॉक गार्डन, टेल्को, जमशेदपुर के अध्यक्ष- राजीव सिंह सेक्रेटरी – संजय सिंह सोसायटी के सभी सदस्य/पूरा रॉक परिवार उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!