Uncategorized

एग्रिको पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उदघाटन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सांसद विद्युत वरण महतो समेत कई गणमान्यजनों ने उदघाटन समारोह में लिया भाग

नारी शक्ति का सम्मान ही समाज की वास्तविक प्रगति का आधार- रघुवर दास

एग्रिको पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उदघाटन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सांसद विद्युत वरण महतो समेत कई गणमान्यजनों ने उदघाटन समारोह में लिया भाग

नारी शक्ति का सम्मान ही समाज की वास्तविक प्रगति का आधार- रघुवर दास

जमशेदपुर- एग्रिको पूजा कमेटी द्वारा एग्रिको क्लब हाउस में निर्मित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उदघाटन आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, टीएसपीडीएल के जी एम जयदेव चाँद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान सभी अतिथियों ने माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस वर्ष एग्रिको पूजा पंडाल को काल्पनिक थीम पर तैयार किया गया है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं। कमिटी के अध्यक्ष वाई पी सिंह, महासचिव भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह एवं अन्य सदस्यों ने मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। पंडाल की खासियत यह है कि इसकी संरचना पूरी तरह से प्लाई की कारीगरी पर आधारित है, जिसमें बांस, पेस्टल रंग और गोल्डन लाइट्स का बखूबी इस्तेमाल किया गया है। पंडाल के अंदर पश्चिम बंगाल के सुंदरवन में मिलने वाले हुगला पत्ते द्वारा 16 फीट ऊंची मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जो श्रद्धालुओं को बहुत ही आकर्षित कर रही है। सीढ़ियों के जरिए अंदर प्रवेश करने के बाद श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे। इस पूरे पंडाल में की गयी महीन कारीगरी विशेष रूप से ध्यान खींचने वाली है।

समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सह एग्रिको पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने लौहनगरी एवं झारखंडवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा शक्ति की उपासना, भक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का महापर्व है। नौ दिनों तक मां भगवती के नौ स्वरूपों की आराधना कर हम शक्ति, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ये पर्व जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं और परिवार, समाज, राज्य और राष्ट्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रेरणा देते हैं।


पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां दुर्गा, मां काली और मां लक्ष्मी के विभिन्न स्वरूपों में हम नारी शक्ति की आराधना करते हैं। नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण के बिना समाज एवं राष्ट्र की वास्तविक प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तीकरण को विशेष महत्व दिया जा रहा है। नवरात्र के इस पावन अवसर पर सभी को नारी सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक सदभाव को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने एग्रीको दुर्गा पूजा कमिटी के वाई.पी. सिंह, भूपेंद्र सिंह समेत पूरी कमिटी की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण और सामूहिक सहयोग से भव्य पूजा पंडाल का निर्माण संभव हुआ है। उन्होंने पूजा कमिटी के सदस्यों, एग्रीकोवासियों और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एग्रीको पूजा कमिटी प्रत्येक वर्ष अपनी अनूठी थीम के माध्यम से जमशेदपुर की दुर्गा पूजा को विशिष्ट पहचान प्रदान करती है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कामना की कि मां भगवती की कृपा सभी पर बनी रहे और समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव का संचार हो। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एग्रीको दुर्गा पूजा कमिटी को इसी प्रकार आस्थावान जनता का सहयोग मिलता रहेगा और यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है, और माँ दुर्गा की कृपा से लौहनगरी एवं झारखंड के लोग सदैव अपने जीवन में प्रगति, समृद्धि और शांति का अनुभव करते हैं। जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर में जहाँ दिन-रात कार्य और उत्पादन का चक्र चलता है, वैसे में आध्यात्मिक और धार्मिक आयोजनों से लोगों को मानसिक शांति और आंतरिक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर का प्रत्येक नागरिक दुर्गोत्सव में पूरी श्रद्धा से माँ दुर्गा की आराधना करते है, जो यह दर्शाता है कि जमशेदपुर आध्यात्म और आधुनिकता का अद्वितीय संगम है।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/10/IMG-20261015-WA0656-226×300.jpg" alt="" width="226" height="300" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-3793
एग्रिको पूजा कमिटी के महासचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार भव्य पूजा पंडाल के साथ मेले में झूले, विद्युत सज्जा और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। सुरक्षा के लिहाज से पंडाल एवं पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, वहीं आग रोकथाम के लिए विशेष अग्निशामक उपकरणों की व्यवस्था की गई है। मेले, यातायात और पूजा के आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सैकड़ों स्वयंसेवक यूनिफॉर्म में तैनात हैं। बताया कि पूजा के दौरान महासप्तमी, महाष्टमी और महानवमी पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष भोग की व्यवस्था की गई है। पूजा कमेटी की ओर से तीन दिन महासप्तमी, महाष्टमी और महानवमी पर श्रद्धालुओं को पूरे श्रद्धाभाव से भोग खिलाया जाएगा।

इस अवसर पर कमिटी के अध्यक्ष वाई पी सिंह, महासचिव भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह बबलू, चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, गुंजन यादव, राजन सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, योगेश मल्होत्रा, गुरदेव सिंह राजा, रूबी झा, संजीव कुमार, राकेश सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, कुमार अभिषेक, युवराज सिंह, उपेंद्र गिरी, प्रेम झा, कंचन दत्ता, जयशंकर सिंह, रमेश पांडेय, संजय सिंह, अनिल पांडेय, देवप्रकाश, ललित जंघेल, निरंजन मांझी, अरुण कुमार, सुशील श्रीवास्तव, ईश्वर प्रसाद, बृजकिशोर, राजन पटेल, गोपाल सिंह, लालू, अभिषेक, अनिमेष, निकेत सिंह, अभिषेक मिश्रा, अमित उपाध्याय, रवि कुमार, आनंद कुमार, जे पी शर्मा समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!