टेल्को उर्दू उच्च विद्यालय के प्रांगण में समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सैयद अहमद खान की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई
विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, विद्यालय के शिक्षक गण एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं ने सैयद अहमद खान को उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में खिराज ए अकीदत पेश की। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रियाजुद्दीन खान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सैयद अहमद खान रुढिवादिता एवं अंधविश्वास को समाप्त कर आधुनिक शिक्षा एवं प्रगतिशील समाज की नींव डाली

जमशेदपुर- आज टेल्को उर्दू उच्च विद्यालय के प्रांगण में समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सैयद अहमद खान की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।
विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, विद्यालय के शिक्षक गण एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं ने सैयद अहमद खान को उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में खिराज ए अकीदत पेश की।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रियाजुद्दीन खान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सैयद अहमद खान रुढिवादिता एवं अंधविश्वास को समाप्त कर आधुनिक शिक्षा एवं प्रगतिशील समाज की नींव डाली। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जैसे बहुत से शिक्षा संस्थानों की स्थापना की जिसके माध्यम से समाज एवं देश के विकास को नई दिशा मिली तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पटल पर विज्ञान एवं तकनीक का परचम लहराया।
उक्त अवसर पर टेलको उर्दू उच्च विद्यालय की प्राचार्य शगुफ्ता नाज, विद्यालय के सचिव इनामुल हक, वरिष्ठ शिक्षक अरुण सिंह ,मोहम्मद कलाम तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



