Uncategorized

डांडिया विवाद पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने मंत्री इरफान अंसारी को दी नसीहत, कहा- सरकार के काम पर ध्यान दें, मंत्रीपद का इस्तेमाल धौंस जमाने के लिए न करें

जमशेदपुर में डांडिया नाइट आयोजन के दौरान कथित तौर पर पहचान छिपाकर प्रवेश करने को लेकर उत्पन्न विवाद अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा जमशेदपुर पुलिस एवं प्रशासन से 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की मांग किए जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने मंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि वे मंत्री पद का इस्तेमाल धौंस जमाने, प्रशासन पर दबाव बनाने और अपनी बात का विरोध करने वालों को डराने के लिए न करें

डांडिया विवाद पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने मंत्री इरफान अंसारी को दी नसीहत, कहा- सरकार के काम पर ध्यान दें, मंत्रीपद का इस्तेमाल धौंस जमाने के लिए न करें

जमशेदपुर- जमशेदपुर में डांडिया नाइट आयोजन के दौरान कथित तौर पर पहचान छिपाकर प्रवेश करने को लेकर उत्पन्न विवाद अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा जमशेदपुर पुलिस एवं प्रशासन से 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की मांग किए जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने मंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि वे मंत्री पद का इस्तेमाल धौंस जमाने, प्रशासन पर दबाव बनाने और अपनी बात का विरोध करने वालों को डराने के लिए न करें।

संजीव सिन्हा ने कहा कि डांडिया उत्सव माँ दुर्गा की आराधना, शक्ति की उपासना और सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपरा से जुड़ा पर्व है। नवरात्रि के धार्मिक आयोजनों की अपनी मर्यादा और पवित्रता होती है। यदि आयोजन में पहचान छिपाकर प्रवेश करने या आयोजकों के नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत मिलती है, तो प्रशासन को तथ्यों की जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन इस मुद्दे पर सवाल उठाने वाले हिंदू संगठनों को ही निशाना बनाना और उनके खिलाफ दबाव की भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है।

उन्होंने इरफान अंसारी को नसीहत देते हुए कहा कि मंत्री पद का इस्तेमाल प्रशासन पर दबाव बनाने और विरोध करने वालों को डराने के लिए न करें। हिंदू समाज को अपनी आस्था, धार्मिक परंपराओं और बेटियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का पूरा अधिकार है। सामाजिक सौहार्द की बात करने वालों को सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं और परंपराओं का सम्मान करना होगा।

जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि मंत्री इरफान अंसारी हिंदुओं की आस्था पर सवाल उठाने के बजाय अपनी सरकार में ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था पर ध्यान दें। किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है, लेकिन धार्मिक आयोजनों की मर्यादा और सुरक्षा से जुड़े सवाल उठाने वालों को धमकाना भी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड में तुष्टिकरण की राजनीति और मंत्री पद की ताकत के दम पर दबाव बनाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!