स्वदेशी जागरण मंच ने हिल टॉप स्कूल में स्वावलंबी भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया
टेल्को कॉलोनी स्थित (हिलटॉप स्कूल) में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से “स्वावलंबी भारत अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वावलंबन, उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय पर्यावरण सह प्रमुख, बंदे शंकर एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य, मनोज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

स्वदेशी जागरण मंच ने हिल टॉप स्कूल में स्वावलंबी भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया

जमशेदपुर- टेल्को कॉलोनी स्थित (हिलटॉप स्कूल) में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से “स्वावलंबी भारत अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वावलंबन, उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय पर्यावरण सह प्रमुख, बंदे शंकर एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य, मनोज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बंदे शंकर ने विद्यार्थियों के बीच प्रेरक वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

वहीं मनोज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, कौशल और रचनात्मक सोच का उपयोग करते हुए भविष्य में रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजित करने वाला बनने का प्रयास करना चाहिए । इस विषय पर उन्होंने सभागार में उपस्थित बच्चों की उम्र के जो भी बच्चे उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़े हैं उनके उदाहरण प्रस्तुत किए और जिस बच्चे बहुत ही एकाग्रता से सुन रहे थे और अपनी अभिव्यक्ति भी दे रहे थे दोनों वक्ताओं ने विद्यार्थियों को learning with earning संदेश दिया ।स्वावलंबी भारत अभियान का मूल उद्देश्य रोजगार युक्त एवं गरीबी मुक्त भारत बनाना है यह संदेश बच्चों के बीच दिया गया ।
कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार सिंह, प्रांत युवा प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच ने किया। इस अवसर पर उमा तिवारी, प्रिंसिपल, (हिलटॉप स्कूल) जसविंदर कौर अध्यापिका (हिल टॉप स्कूल), अमित कुमार मिश्रा, प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख राजपती देवी ,नगर संयोजक सरोज श्रीवास्तव, जिला महिला प्रमुख, संगीता श्रीवास्तव, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख, किरनजीत कौर, विचार विभाग सह प्रमुख ,मुकेश ठाकुर, मनोज सखूजा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


