झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की कदमा इकाई का पुनर्गठन संपन्न
झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की कदमा इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम आज कदमा भवन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला संघ की अध्यक्ष डॉ. कविता परमार ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष आदरणीय श्री शम्भूनाथ सिंह, संघ की संरक्षिका श्रीमती आशा सिंह, श्रीमती मंजूरानी सिंह, श्रीमती कंचन सिंह, श्रीमती प्रतिमा सिंह, श्रीमती सत्या सिंह, श्रीमती पल्लवी सिंह, महिला संघ के प्रभारी एन. के. सिंह तथा डॉ. कविता परमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया

झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की कदमा इकाई का पुनर्गठन संपन्न
जमशेदपुर- झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की कदमा इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम आज कदमा भवन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला संघ की अध्यक्ष डॉ. कविता परमार ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष आदरणीय श्री शम्भूनाथ सिंह, संघ की संरक्षिका श्रीमती आशा सिंह, श्रीमती मंजूरानी सिंह, श्रीमती कंचन सिंह, श्रीमती प्रतिमा सिंह, श्रीमती सत्या सिंह, श्रीमती पल्लवी सिंह, महिला संघ के प्रभारी एन. के. सिंह तथा डॉ. कविता परमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. कविता परमार ने कहा कि पिछले 13 वर्षों से झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की 14 इकाइयाँ संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी नई इकाइयों का गठन कर संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष श्री शम्भूनाथ सिंह ने कहा कि समाज की उन्नति, संस्कारों के संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नवघोषित पदाधिकारियों को समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कदमा इकाई के पुनर्गठन के दौरान सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों की घोषणा की गई—
अध्यक्ष – श्रीमती रीता विनोद सिंह
कार्यकारी अध्यक्ष – श्रीमती सीता सिंह
उपाध्यक्ष – श्रीमती मीना सिंह एवं श्रीमती सरिता सिंह
महासचिव – श्रीमती मीनू सिंह
सचिव – श्रीमती सपना सिंह एवं श्रीमती मधुरी सिंह
कोषाध्यक्ष – श्रीमती अनिता सिंह
जनसंपर्क प्रभारी – श्रीमती किरण सिंह
मीडिया प्रभारी – श्रीमती छाया सिंह
कार्यकारिणी सदस्य – श्रीमती विभा सिंह, श्रीमती ममता सिंह, श्रीमती मंजुला जी, श्रीमती ममता सिंह, श्रीमती रेखा सिंह, श्रीमती पिंकी सिंह, श्रीमती सरिता सिंह, श्रीमती पिंकी सिंह, श्रीमती ज्ञानती सिंह, श्रीमती गुड़िया सिंह, श्रीमती अनिता सिंह, श्रीमती प्रतिमा सिंह एवं श्रीमती शर्मिला सिंह।
महिला संघ की महासचिव श्रीमती मंजू सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए सभी नवघोषित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए मिलकर कार्य करने का आहवान किया।
कार्यक्रम के अंत में नवघोषित अध्यक्ष श्रीमती रीता विनोद सिंह ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की सदस्याएँ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




