Uncategorized

भाजपा के सैकड़ों लोग राजद का सदस्यता ग्रहण किया,सभी को प्रवक्ता कैलाश यादव ने झंडा पट्टा देकर स्वागत किया

शामिल लोगों ने कहा की भाजपा ने देशवासियों से झूठ बोला एक भी वादा पूरा नहीं किया बेरोजगारी महंगाई व आर्थिक तंगी से सभी परेशान चुनाव भी चोरी से जीती राजद शोषित पीड़ित वंचित सामाजिक न्याय की पार्टी निरंतर जनाधार बढ़ रहा है लालू एवं तेजस्वी के विचारधारा व राजद के नीति सिद्धांत पर जनता को भरोसा - कैलाश यादव

भाजपा के सैकड़ों लोग राजद का सदस्यता ग्रहण किया,सभी को प्रवक्ता कैलाश यादव ने झंडा पट्टा देकर स्वागत किया

शामिल लोगों ने कहा की भाजपा ने देशवासियों से झूठ बोला एक भी वादा पूरा नहीं किया बेरोजगारी महंगाई व आर्थिक तंगी से सभी परेशान चुनाव भी चोरी से जीती

राजद शोषित पीड़ित वंचित सामाजिक न्याय की पार्टी निरंतर जनाधार बढ़ रहा है लालू एवं तेजस्वी के विचारधारा व राजद के नीति सिद्धांत पर जनता को भरोसा – कैलाश यादव

रांची- आज राजद का मिलन कार्यक्रम सेक्टर 2 स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, इस दौरान भाजपा और आजसू के सैकड़ों लोगों ने राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव एवं बिहार में नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव के विचारधारा के प्रति आस्था व्यक्त कर राजद में शामिल हुए !

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने सभी लोगों को राजद का झंडा पट्टा देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया

श्री यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों एवं अहंकारी कार्यशैली तथा झूठे वादे व जुमलेबाजी से तंग आकर भाजपाइयों से देश की जनता परेशान हो चुकी है

विदित है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से वादा किया था प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ नौकरी/रोजगार देंगे,देश की आर्थिक स्थित मजबूत करेंगे एवं सभी के खाते में 15-15 लाख रु भेजेंगे ! किसानों के आय में दोगुनी वृद्धि करेंगे और देश के श्रमिकों युवाओं एवं महिलाओं की आर्थिक स्थिति ठीक करेंगे ,गृहणियों के लिए उज्ज्वला गैस योजना के तहत फ्री में गैस सिलेंडर घर घर देंगे लेकिन सब वादे झूठे निकले

श्री यादव ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी जी देश में तीसरे बार प्रधानमंत्री के रूप में आसीन हैं लेकिन पूर्ण रूप से सत्तासीन होने के बावजूद देश की माली हालत खराब है तमाम कल कारखाने उद्योग धंधे चौपट हो गया है और बंद के कगार पर है ! किसानों की हालत बेहद खराब है मनरेगा जैसे योजनाओं को ठप कर दिया गया महिलाएं सुरक्षित नहीं है देश के भविष्य युवा छात्र Gen जी अपने उज्जवल भविष्य को लेकर चिंतित हैं नतीजन वे सड़क पर आंदोलित है !

देश के तमाम संवैधानिक एवं स्वायत्त संस्थान तहस नहस हो गए हैं स्थिति यह है कि हिंदू मुस्लिम कर धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाया जाता है ! वर्तमान हालातों में चुनाव आयोग भी निष्पक्ष संस्था नहीं रहा SIR के तहत देश के लगभग 13 करोड़ वोटर्स को हटा दिया गया यह सरासर अन्याय हो रहा है ये सारी कार्यप्रणाली केंद्र में बैठी मोदी के अहंकारी सरकार के दबाव में किया जा रहा !
देश का लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था खतरे में है झूठे आश्वासन लोक लुभावन बातों के अलावा कुछ भी काम नहीं हुआ

श्री यादव ने कहा कि राजद का जनाधार निरंतर बढ़ रहा है राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव एवं युवा आइकन तेजस्वी यादव के विचारधारा तथा राजद का नीति सिद्धांत को मानते हुए भाजपा आजसू सहित अन्य लोग राजद में लगातार शामिल हो रहे हैं , ये राजद के लिए अच्छा संकेत है सदस्यता अभियान का कारवां निरंतर जारी रहेगा , अगले शनिवार को हटिया स्थित रेलवे कॉलोनी मैदान दिन 2 बजे से राजद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है !

शामिल लोगों ने कहा कि भाजपा में हमलोग पूरा समर्थन किया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हो या स्थानीय भाजपा सांसद – विधायक नेता सभी ने सिर्फ जूठा आश्वासन देने का काम किया और जुमलेबाजी किया ! महिलाओं ने कहा कि हम लोग सुरक्षित नहीं है बेटी बच्चे युवा पीढ़ी का तकनीकी शिक्षा किया हुआ सब बेकार है ! परीक्षा में पेपर लीक बेरोजगारी महंगाई से आर्थिक तंगी घर घर में व्याप्त है ! देश का भविष्य युवा पीढ़ी सड़क पर आंदोलनरत है जो अत्यंत चिंताजनक विषय है

आज शामिल होने वाले भाजपा से मंटू यादव दीपक राय सुनील पांडेय नीतू तिवारी चिंता पाण्डेय आजसू धुर्वा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता नितिन सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए ! इस अवसर पर ऊषा यादव ज्योति देवी चौहान रामकुमार यादव इंदु देवी कुशवाहा पूनम राय नैना यादव रिंकी देवी चंदा देवी जगरनाथ कुमार मुन्नी देवी आरती देवी शशि साहू रॉबिन लकड़ा आशा देवी कुशवाहा श्रवण कुमार सुरेश राय राजमती देवी शिवकुमारी देवी बासमती देवी राजकुमार राय आदित्य राय रमेश यादव सपना देवी सरोज पांडेय कविता देवी मैनेजर यादव शिवकुमार सिंह रामभजन सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!