अटल पार्क हॉल में भारत संस्कार द्वारा आयोजित शिक्षा सप्ताह प्रतियोगिता
डीएवी पब्लिक स्कूल एनआइटी , जुस्को स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, संस्कार प्ले स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय , भाटिया मध्य विद्यालय उड़िया मध्य विद्यालय के विजयी प्रतिभागियों के सामूहिक देशभक्ति गीत, नृत्य और एकल नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने फिर से एकबार देशभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया. चिन्मय स्कूल के अद्विक वार्ष्णेय ने हनुमान मंत्र प्रस्तुत किया

सरायकेला खरसावां आदित्यपुर – अटल पार्क हॉल में भारत संस्कार द्वारा आयोजित शिक्षा सप्ताह प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल एनआइटी , जुस्को स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, संस्कार प्ले स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय , भाटिया मध्य विद्यालय उड़िया मध्य विद्यालय के विजयी प्रतिभागियों के सामूहिक देशभक्ति गीत, नृत्य और एकल नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने फिर से एकबार देशभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया. चिन्मय स्कूल के अद्विक वार्ष्णेय ने हनुमान मंत्र प्रस्तुत किया.

इसके पूर्व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्राचार्य संध्या प्रधान, पूर्व बीईईओ नवल किशोर सिंह , भारत संस्कार के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ,महासचिव सह वार्ड पार्षद डॉक्टर नथुनी सिंह , वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद ,राम चन्द्र पासवान ने दीप प्रज्वलित कर एवं डॉ सर्व पल्ली राधा कृष्णन् की तस्वीर पर पुष्प अर्पित समारोह का शुभारंभ किया

अपने संबोधन में नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने सभी विद्यालयों के बच्चों के सामूहिक गीत नृत्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का काम भारत संस्कार कर रहा है, जो सराहनीय है.

संरक्षक रबीन्द्र नाथ चौबे, नवल किशोर सिंह, संध्या प्रधान, राम चन्द्र पासवान आदि ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की. अंत में सभी विजयी बच्चों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सभी सम्मानित अतिथियों ने पुरस्कृत किया .समारोह का सफलतापूर्वक संचालन उपाध्यक्ष एस डी प्रसाद, धन्यवाद ज्ञापन महासचिव डाक्टर नथुनी सिंह ने किया. इस अवसर पर समारोह को सफल बनाने में संस्कार प्ले स्कूल की प्राचार्य श्रीमती उर्वशी मेहता, शिक्षिका मुनमुन, रिया, आकृति, ज्योति, सुबीर, सुनील सहयोगी अंजना, सावित्री ने सहयोग दिया




