रक्षाबंधन पर मिसाल बनी भाई बहन की जोड़ी जहां ना धर्म के दीवार ना कोई भेदभाव
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान न्यू केबल टाउन निवासी एवं गोलमुरी मंडल अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा ने हमेशा की तरह अंसार खान को राखी बांधी दूसरी ओर शिल्पी चक्रवर्ती कांग्रेस पार्टी की जिला सचिव सह सोनारी मंडल प्रभारी शिल्पी चक्रवर्ती ने अंसार खान को राखी बांधी अंसार खान ने कहा आज रक्षाबंधन का पावन पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है

रक्षाबंधन पर मिसाल बनी भाई बहन की जोड़ी जहां ना धर्म के दीवार ना कोई भेदभाव

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान न्यू केबल टाउन निवासी एवं गोलमुरी मंडल अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा ने हमेशा की तरह अंसार खान को राखी बांधी दूसरी ओर शिल्पी चक्रवर्ती कांग्रेस पार्टी की जिला सचिव सह सोनारी मंडल प्रभारी शिल्पी चक्रवर्ती ने अंसार खान को राखी बांधी अंसार खान ने कहा आज रक्षाबंधन का पावन पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है अंसार खान ने बताया यह त्योहार भाई-बहन के प्यार, विश्वास और जीवन भर एक-दूसरे की रक्षा के वचन का प्रतीक है। बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी रक्षा का संकल्प लेता है।
राखी का ये धागा हमें सिखाता है कि हमें सिर्फ अपनी सगी बहन ही नहीं, बल्कि समाज की हर बहन-बेटी की इज्जत और हक की रक्षा करनी है। यही सच्चा रक्षाबंधन है
रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम,विश्वास और रक्षा के संकल्प का पर्व है। इसका पौराणिक महत्व द्रौपदी-कृष्ण की कथा से जुड़ा है और यह हमें नारी सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देता है।



