मिथिला सांस्कृतिक परिषद् जमशेदपुर के त्रैवार्षिक 2026-2029 के कार्यसमिति सदस्य के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का गहमागहमी शोर थम सा गया है
विगत दो अगस्त रविवार को मिथिला सांस्कृतिक परिषद् जमशेदपुर के विधापति सभागार गोलमूरी में चुनाव की प्रक्रिया की जाएगी चुनाव प्रभारी डा अशोक कुमार झा अविचल ने न्यू झारखण्ड वाणी संवाददाता को बताया कि कुल 35 कार्यसमिति सदस्य का चुनाव किया जाना है जिसमें मानगो- तीन, गोलमूरी- दो, बिष्टुपुर- दो, गोविन्दपुर- एक, टेल्को-एक और साकची- दो क्षेत्रों का र्निविरोध चयन कर लिया गया जबकि आदित्यपुर- पांच, गम्हरिया-एक, सिदगोडा- तीन, बारीडीह- तीन, सोनारी- दो, कदमा- चार,बागबेड़ा- चार, जेम्को- दो क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया की जाएगी जिसमें चुनाव मैदान में आदित्यपुर में पांच सीट है और वहां आठ प्रत्याशी मैदान में डटे हैं गम्हरिया एक सीट है और दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं बागबेड़ा चार सीट के लिए पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं कदमा चार सीट के लिए पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं सोनारी दो सीट के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं बारीडीह तीन सीट के लिए चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं सिदगोडा तीन सीट के लिए चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं और जेम्को में दो सीट के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं

जमशेदपुर- मिथिला सांस्कृतिक परिषद् जमशेदपुर के त्रैवार्षिक 2026-2029 के कार्यसमिति सदस्य के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का गहमागहमी शोर थम सा गया है विगत दो अगस्त रविवार को मिथिला सांस्कृतिक परिषद् जमशेदपुर के विधापति सभागार गोलमूरी में चुनाव की प्रक्रिया की जाएगी

चुनाव प्रभारी डा अशोक कुमार झा अविचल ने न्यू झारखण्ड वाणी संवाददाता को बताया कि कुल 35 कार्यसमिति सदस्य का चुनाव किया जाना है जिसमें मानगो- तीन, गोलमूरी- दो, बिष्टुपुर- दो, गोविन्दपुर- एक, टेल्को-एक और साकची- दो क्षेत्रों का र्निविरोध चयन कर लिया गया जबकि आदित्यपुर- पांच, गम्हरिया-एक, सिदगोडा- तीन, बारीडीह- तीन, सोनारी- दो, कदमा- चार,बागबेड़ा- चार, जेम्को- दो क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया की जाएगी जिसमें चुनाव मैदान में आदित्यपुर में पांच सीट है और वहां आठ प्रत्याशी मैदान में डटे हैं गम्हरिया एक सीट है और दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं बागबेड़ा चार सीट के लिए पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं कदमा चार सीट के लिए पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं सोनारी दो सीट के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं बारीडीह तीन सीट के लिए चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं सिदगोडा तीन सीट के लिए चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं और जेम्को में दो सीट के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं
चुनाव प्रभारी अशोक अविचल ने बताया कि पिछले 2024-2026 वर्ष के चुनाव में 1778 मतदाताओं की संख्या थी इस वर्ष मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2068 हो गई है कुल नये मतदाताओं की संख्या 290 है
मतदान सुबह नौ बजे से चार बजे तक मतदाता मत कर सकते हैं सभी आजीवन सदस्यगण को मतदान से पूर्व पहचान पत्र लेकर आना होगा पहचान पत्र में मिथिला सांस्कृतिक परिषद् जमशेदपुर के द्वारा जारी परिचय पत्र, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड मान्य होगा
प्रत्याशीयों के द्वारा आजीवन सदस्यों को किसी भी तरह का पर्ची का लेन देन कैंपस के अंदर वर्जित रहेगा मतदाताओं को अपने स्वविवेक से मतदान का उपयोग करना है
सीनियर सिटीजन और महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था मतदान के लिए की जाएगी श्री अविचल ने कहा कि कल चुनाव के लिए पुरी तैयारी कर ली गई है जिसमें मतदान के लिए दस टेबुल लगाया गया है और रजिस्ट्रेशन के लिए चार टेबुल लगाया गया है मतदान केंद्र में पुरुष, महिला और सीनियर सिटीजन के लिए अलग से व्यवस्था की गई है
मिथिला सांस्कृतिक परिषद् जमशेदपुर के त्रैवार्षिक चुनाव में सभी प्रत्याशी अपने स्तर से लगे हुए थे कई लोग सामूहिक रूप से आजीवन सदस्यों से सम्पर्क साध रहे थे और कई लोग अपने आपको अलग से प्रत्याशी के रूप में आजीवन सदस्यों से सम्पर्क साध रहे थे जबकि आजीवन सदस्यों के बीच कई क्षेत्रों में नए प्रत्याशी को मौका देने का चर्चा काफी जोरों से चल रहा है इस बार के चुनाव में कई नए चेहरे की आने की प्रबल संभावना बन रही है
जानकर सूत्रों के अनुसार इस वर्ष के चुनाव में आदित्यपुर, गम्हरिया, सोनारी, बागबेड़ा, बारीडीह आदि क्षेत्रों में आजीवन सदस्यों के द्वारा अजुबा मतदान करने की संभावना है जिससे कई क्षेत्रों में परिवर्तन की संभावना बन रही है
जानकर सुत्रों के अनुसार आदित्यपुर में आठ प्रत्याशी के बीच पांच प्रत्याशी के जीत के लिए सभी प्रत्याशी को अपने अपने ढंग से मशक्कत करनी पडीं है जिसमें एक मात्र महिला प्रत्याशी मधु झा और नया प्रत्याशी हरे राम चौधरी की चर्चा आजीवन सदस्यों के बीच जोरों से प्रत्येक सदस्यों के द्वारा ली जा रही है
जब कि आजीवन सदस्य आदित्यपुर में आठ प्रत्याशी में से पांच प्रत्याशी किस प्रत्याशी को अपना मत देकर जिताने का प्रयास करते हैं बागबेड़ा में पांच प्रत्याशी में से चार प्रत्याशी को आजीवन सदस्य को मत देकर जिताने का प्रयास करना है लेकिन आजीवन सदस्यों के बीच बागबेडा में बदलाव करने की चर्चा जोरों पर है इस चनावी अभियान किस प्रत्याशी का नैया डुबेगी यह दो अगस्त को ही देखने को मिलेगा लेकिन पांचों प्रत्याशी अपने – अपने स्तर से अपनी नैया को डुबोने से बचाने का प्रयास कर रहे हैं इसी प्रकार की हालत बारीडीह, सिदगोडा, जेम्को और सोनारी क्षेत्र में कमोबेश है आजीवन सदस्यों की नजर इस बार प्रत्येक प्रत्याशी पर पैनी नजर बनी हुई है इस बार सभी प्रत्याशी की निगाहें 290 नये आजीवन सदस्यों पर टिकी हुई है हार जीत का फैसला 290 नये सदस्यों के हाथों में है जो प्रत्याशी नये आजीवन सदस्य बनाने की होड़ में शामिल होगें उन प्रत्याशीयों की जीत सुनिश्चित मानी जाती है











