Uncategorized

एनआईटी जमशेदपुर में MY Bharat – Khelo India Samvad का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर MY Bharat – “Khelo India Samvad , Khel Ki Baat PM Modi Ke Saath” कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर में 27 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे DJLHC के कक्ष संख्या 212 में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य खेल, फिटनेस और युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देना तथा Khelo India पहल के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना था। साथ ही, इस अवसर पर महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को भी स्मरण किया गया। कार्यक्रम में अर्जुन मुंडा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं राहुल कुमार गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी तथा भारतीय हैंडबॉल टीम के पूर्व कप्तान एवं कोच, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

एनआईटी जमशेदपुर में MY Bharat – Khelo India Samvad का आयोजन

जमशेदपुर – राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर MY Bharat – “Khelo India Samvad , Khel Ki Baat PM Modi Ke Saath” कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर में 27 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे DJLHC के कक्ष संख्या 212 में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य खेल, फिटनेस और युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देना तथा Khelo India पहल के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना था। साथ ही, इस अवसर पर महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को भी स्मरण किया गया। कार्यक्रम में अर्जुन मुंडा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं राहुल कुमार गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी तथा भारतीय हैंडबॉल टीम के पूर्व कप्तान एवं कोच, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. गौतम सूत्रधार, निदेशक, एनआईटी जमशेदपुर ने विद्यार्थियों एवं युवाओं के समग्र विकास में खेल और शारीरिक फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि खेलों में भागीदारी से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, दृढ़ता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है, जो व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा अपने दैनिक जीवन में फिटनेस को अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि खेल चरित्र निर्माण, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने, शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने तथा समर्पण, दृढ़ संकल्प और खेल भावना के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का आहवान किया। उन्होंने MY Bharat और Khelo India जैसी पहलों की सराहना करते हुए कहा कि इन पहलों के माध्यम से देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा को विकसित करने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं तथा जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सशक्त, स्वस्थ और आत्मविश्वासी युवा ही विकसित और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला है ।
Khelo India Samvad के दौरान युवाओं के विकास में खेलों की भूमिका, जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने, खेलों में कैरियर के अवसर, फिटनेस तथा MY Bharat के माध्यम से युवाओं के सशक्तीकरण एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों को खेल क्षेत्र से जुड़े अनुभवी एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों से संवाद करने तथा खेलों के महत्व एवं उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में उमेश कुमार, पैरा खिलाड़ी; श्रीमती शोभा महतो, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी; प्रो. सरोज कुमार सारंगी, रजिस्ट्रार प्रभारी; प्रो. अशोक कुमार, डीन (स्टूडेंट्स वेलफेयर) सहित संस्थान के शिक्षकगण, गैर-शिक्षण कर्मचारी, विद्यार्थी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम खेल, फिटनेस, अनुशासन, युवा सहभागिता और समग्र विकास की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए NIT जमशेदपुर की प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा Khelo India और MY Bharat के उद्देश्यों के अनुरूप युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!