भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में जिला कार्यालय जमशेदपुर भाजपा से लेकर साकची गोलचक्कर तक एक विराट मशाल जुलूस निकाला गया
मशाल जुलूस में जमशेदपुर की जनता से झारखंड प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अभय सिंह ने संदेश दिया कि भ्रष्टाचार से किसी भी कीमत पर भाजपा समझौता नहीं करेगी

जमशेदपुर- आज भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में जिला कार्यालय जमशेदपुर भाजपा से लेकर साकची गोलचक्कर तक एक विराट मशाल जुलूस निकाला गया

इस मशाल जुलूस में जमशेदपुर की जनता से झारखंड प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अभय सिंह ने संदेश दिया कि भ्रष्टाचार से किसी भी कीमत पर भाजपा समझौता नहीं करेगी
विराट जुलूस का मुख्य उद्देश्य विगत दिनों जिस प्रकार जेपीएससी पेपर लीक का मामला हुआ । इस मामले में भाजपा सड़कों पर आ चुकी है और पूरे राज्य के प्रत्येक जिलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर हैं
झारखंड के पेपर लीक के मामले में जेपीएससी हो या जेएसएससी यह आंदोलन पूरे राज्य में चल रहा है और भारतीय जनता पार्टी छात्रों के हित में झारखंड के भविष्य को लेकर चिंतित है
रांची में छात्रों का आंदोलन धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है इस राज्य के मुख्यमंत्री इस पेपर लीक मामले से नहीं मुकर सकते हैं क्योंकि वे मुख्यमंत्री भी हैं और शिक्षा मंत्री भी हैं
इसलिए भारतीय जनता पार्टी सीआईडी जांच नहीं बल्कि इसकी सीबीआई जांच की मांग करती है सीबीआई जांच अगर हो जाए तो निश्चित रूप से यह आँच मुख्यमंत्री के कॉलर तक पहुंचेगी और इस राज्य के मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा
इसलिए राज्य के मुख्यमंत्री को रात में नींद नहीं आती आनन फानन में अपने को बचाने के लिए ताबड़तोड़ सीआईडी जांच करके केवल छोटे प्यादे को पकड़ रही है लेकिन असली जो गुनहगार है वहां तक हाथ डालने से बच रही है इसलिए भारतीय जनता पार्टी आज पूरे जोर से सीबीआई की जांच की मांग कर रही है
भाजपा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करती है कि आप सीबीआई जांच की अनुशंसा करें और दूध का दूध पानी का पानी हो
कांग्रेस के लोगों से भी येही कहना चाहता हूं विशेषकर राहुल गांधी से कि आप दिल्ली में जब नीट का परीक्षा लीक होने पर आप प्रधानमंत्री के आवास तक पहुंचकर धरना देते हैं लेकिन अपनी सरकार जहां झारखंड में चल रही है आप चुप हो चुके हैं
यानी तीता तीता थु थु और मीठा-मीठा गप गप
कांग्रेस के लोगों को भी आज सड़कों पर उतरना चाहिए और अपनी सरकार के खिलाफ में आवाज उठानी चाहिए लेकिन यह नैतिकता कांग्रेस के लोगों के पास में नहीं है
दिल्ली में नीट पेपर लीक होता है प्रधानमंत्री देश के इतिहास में एक कठोर कानून बना दिया है अब पेपर लीक करने वाले की खैर नहीं
आज का यह मशाल जुलूस जिला अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में निकला और इसमें पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे









