Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सनातन धर्म के अग्रदूत महंत विद्यानंद सरस्वती का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया

जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती जी महाराज का जन्मोत्सव सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने महंत विद्यानंद सरस्वती जी को पुष्पमाला एवं भगवा वस्त्र अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया तथा उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

सनातन धर्म के अग्रदूत महंत विद्यानंद सरस्वती का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया

जमशेदपुर – जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती जी महाराज का जन्मोत्सव सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने महंत विद्यानंद सरस्वती जी को पुष्पमाला एवं भगवा वस्त्र अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया तथा उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण में सनातन धर्म एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई। इस मौके पर अपने संबोधन में महंत विद्यानंद सरस्वती जी ने सभी को धर्म, सेवा और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के मूल्यों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। जन्मोत्सव समारोह में महंत इंद्रानंद सरस्वती, मेघानंद सरस्वती, सरायकेला-खरसावां जिला के मधुसूदन गोराई, जदयू नेता भवानी सिंह, आशुतोष सिंह, शंकर मंडल, मनोज सिंह, लालटू दास, अभिषेक सिंह, रोहित यादव, रंजन राजपूत, सुमेन घोष, अजीत पात्र, शिबू सिंह समेत अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!