Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर वन प्रमंडल एवं गीता थिएटर के सहयोग से आयोजित निःशुल्क समर कैंप का भव्य समापन सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया

वन प्रमंडल जमशेदपुर एवं गीता थिएटर के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित निःशुल्क समर कैंप का भव्य समापन समारोह मानगो वन विभाग सभागार हाॅल मे संपन्न हुआ समापन समारोह मे बतौर अतिथि शहर की महिला समाजसेवी पूर्वी घोष, चंचल भाटिया, ताजदार आलम , गोविंद विद्यालय तमोलिया के निदेशक राजेश शर्मा एवं प्रिंसिपल सुनिता त्रिपाठी, प्रधानमंत्री उच्च विद्यालय बावनगोड़ा के प्रधानाचार्य शाहिद इक़बाल , व्यक्तित्व विकास संस्थान के अध्यक्ष दिलीप जायशवाल, सुंदरम संस्था के अध्यक्ष ताजदार आलम , वरिष्ठ समाजसेवी चंचल भाटिया सहित अन्य गणमान्य लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समापन समारोह का आरंभ किया

जमशेदपुर वन प्रमंडल एवं गीता थिएटर के सहयोग से आयोजित निःशुल्क समर कैंप का भव्य समापन सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया

जमशेदपुर – वन प्रमंडल जमशेदपुर एवं गीता थिएटर के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित निःशुल्क समर कैंप का भव्य समापन समारोह मानगो वन विभाग सभागार हाॅल मे संपन्न हुआ समापन समारोह मे बतौर अतिथि शहर की महिला समाजसेवी पूर्वी घोष, चंचल भाटिया, ताजदार आलम , गोविंद विद्यालय तमोलिया के निदेशक राजेश शर्मा एवं प्रिंसिपल सुनिता त्रिपाठी, प्रधानमंत्री उच्च विद्यालय बावनगोड़ा के प्रधानाचार्य शाहिद इक़बाल , व्यक्तित्व विकास संस्थान के अध्यक्ष दिलीप जायशवाल, सुंदरम संस्था के अध्यक्ष ताजदार आलम , वरिष्ठ समाजसेवी चंचल भाटिया सहित अन्य गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समापन समारोह का आरंभ किया । इसके बाद वन विभाग एवं गीता थिएटर की ओर से सभी अतिथियों का पौधा वं अंग वस्त्र देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। समापन समारोह में सबसे पहले राम नृत्य स्टूडियो के निर्देशक सह समर कैंप नृत्य प्रशिक्षक राम मार्डी द्वारा निर्देशित गणेश वंदना की प्रस्तुति हुई । इसके बाद संपूर्ण आश्रय संस्था के सदस्यों द्वारा किशोर दा के सदाबहार गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया । नृत्य संगीत प्रस्तुति के बाद दो नाटकों का मंचन हुआ ,जिसमें पहले विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर गांधी आश्रम के कुष्ठ परिवार के बच्चो ने “नशा करें नाश” और जमशेदपुर वन प्रमंडल के दिशानिर्देश पर मानगो वन विभाग सभागार हाॅल में आयोजित समर कैंप के बच्चो ने वन पर्यावरण एवं जलवायु वन्यजीव संरक्षण पर आधारित “धरती की पुकार” नाटय प्रस्तुति दी, दोनों नाटकों के मंचन के बाद सभी ने नशा मुक्ति जमशेदपुर और पर्यावरण वन्यजीव- संरक्षण पर सामूहिक शपथ ग्रहण किया। मीडिया से बात करते हुए गीता थिएटर जमशेदपुर की अध्यक्ष श्रीमती गीता कुमारी ने बताया कि इस बार गीता थिएटर ने जमशेदपुर शहर के दो हिस्सों में समर कैंप का आयोजन किया था । पहले निम्न मध्यवर्गीय परिवार के बच्चो हेतू 15 मई से 25 मई तक मानगो वन विभाग सभागार में और दूसरा 24 मई से 30 मई तक कुष्ठ परिवार के वंचित बच्चों के लिए बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया था । दोनो ही कैम्प मे बच्चों के साथ परिवार वालों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ । सैकड़ो की संख्या मैं बच्चों ने समर कैंप में निःशुल्क नामांकन करवाया और कैम्प का हिस्सा बने । समर कैंप मे रंगमंच , अभिनय कला , नृत्य, संगीत, चित्रांकन, हस्तकला के वस्तु, स्वच्छता, स्वास्थ्य, गुड टच बैड टच, स्त्री रोग सह रोकथाम की जानकारी, गणित का गेम, नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर की टीम के द्वारा आपदा , बाढ़ , भूकंप, आग लगी जैसे आपातकालीन स्थिति में बचाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया । वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा विधिक सेवा एवं कानूनी जागरूकता , बाल श्रम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, चाईल्ड प्रोटेक्शन, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, पॉक्सो एक्ट , डायन विशाही आदि विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई तथा वन विभाग विशेषज्ञ एवं पदाधिकारी द्वारा समय-समय पर वन, पर्यावरण, नदी- तालाब, वन्यजीव पशु-पक्षी संरक्षण पर बच्चों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही, जमशेदपुर वन प्रमंडल विभाग के जिला वन पदाधिकारी सबा आलम अंसारी ने कहा कि हमारे समर कैंप आयोजित करने का उद्देश्य यही था कि बच्चे पाठ्यपुस्तक एवं मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलकर वास्तव रूप से वन, पर्यावरण, जलवायु, वन्यजीव पशु पक्षी के बारे में जाने और उनके प्रति बच्चों के मन मे संरक्षण की जागरूकता आए , ताकि उनका कल सुरक्षित हो, हमने गीता थिएटर के सहयोग से बच्चों को नशापान से भी दूर रखने के लिए जागरूकता संवाद किया है । इस समर कैंप को सफल बनाने में निश्चित रूप से गीता थिएटर एवं उनकी सहायक संस्थानों जैसै सुंदरम, संपूर्ण आश्रय, आरंभ, व्यक्तित्व विकास संस्थान अन्य ने बहुत ही सराहनीय प्रयास किया है। सभी प्रस्तुतियों के बाद दोनों समर कैंप के बच्चों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र, तथा प्रशिक्षकों, समर कैंप को सहयोग करने वाले संस्थाओं संगठन को दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन झारखंड सम्मान 2026 देकर आभार व्यक्त करते हुए सम्मानित किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!