Uncategorized
जुगसलाई के नागरिकों से होल्डिंग टैक्स नहीं देने की अपील जन आंदोलन के लिए जुगसलाई रेंट पीयर्स एसोसियेशन का पुनर्गठन सरदार शैलेंद्र सिंह अध्यक्ष बनाए गए जबकि संरक्षक मुरलीधर केडिया एवं पाच अन्य को बनाया गया
जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र समेत संपूर्ण झारखंड में झारखंड सरकार द्वारा सभी नगर निगम, नगर परिषद ,नगर पालिका क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बगैर अचानक मनमाने तरीके से 20% होल्डिंग टैक्स बढ़ा दिए जाने के विरोध में जुगसलाई जैन सभागार में जुगसलाई के वरिष्ठ नागरिकों की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें इस मनमाने टैक्स को बढ़ाए जाने का विरोध किया और इसकी निंदा की गई

जुगसलाई के नागरिकों से होल्डिंग टैक्स नहीं देने की अपील
जन आंदोलन के लिए जुगसलाई रेंट पीयर्स एसोसियेशन का पुनर्गठन सरदार शैलेंद्र सिंह अध्यक्ष बनाए गए जबकि संरक्षक मुरलीधर केडिया एवं पाच अन्य को बनाया गया

जमशेदपुर – जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र समेत संपूर्ण झारखंड में झारखंड सरकार द्वारा सभी नगर निगम, नगर परिषद ,नगर पालिका क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बगैर अचानक मनमाने तरीके से 20% होल्डिंग टैक्स बढ़ा दिए जाने के विरोध में जुगसलाई जैन सभागार में जुगसलाई के वरिष्ठ नागरिकों की एक बैठक संपन्न हुई
बाकी पदाधिकारी को बनाने का अधिकार अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह को सौंप दिया गया बैठक में तय किया कि आंदोलन के पहले चरण में जुगसलाई नगर परिषद के चेयरमैन मोहसिन खान वाइस चेयरमैन अर्चना दुबे एवं पार्षदों को मिलकर एक ज्ञापन सौंप कर इस मनमाने टैक्स का विरोध करने का अनुरोध करेगा उसके बाद जिला उपायुक्त राजीव रंजन एवं सभी विधायकों को मिलकर 20% बढ़ाए गए टैक्स को निरस्त करने का अनुरोध किया जाएगा इसके अलावा जुगसलाई के नागरिकों से अनुरोध किया गया कि कोई भी नागरिक जुगसलाई नगर परिषद में बड़ा हुआ होल्डिंग टैक्स नहीं देगा केवल पुराना होल्डिंग टैक्स अगर लेना चाहेंगे तो वह दे सकते हैं परंतु बढ़ा हुआ टैक्स किसी कीमत पर नहीं दिया जाएगा
अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा अगर जरूरत पड़ी तो जुगसलाई बाजार बंद करवाया जाएगा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं नगर विकास मंत्री से मिलकर इस होल्डिंग टैक्स को तत्काल रोकने की मांग करेगा
बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी अजय कुमार पांडे बागबेड़ा के सुनील गुप्ता मनमोहन गुरजिंदर सिंह जितेंद्र सिंह शालू बंटी सिंह बाबू खान मनोज साहू शंभू साहू मिट्ठू अग्रवाल सूरज प्रताप सिंह नंदू सिंह पिंटू सिंह सूरज वर्मा रणजीत सिंह मोहम्मद इम्तियाजउद्दीन छोटू रतन सिंह रतन सिंह शिवम कुमार बृजेश सूरज वर्मा उषा देवी ममता उपाध्याय फरहान परवीन बेला अग्रवाल समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे कई लोग बहुत उत्तेजित थे बीच-बीच में बढाये गए टैक्स के विरोध में नारे लगा रहे थे



