झामुमो जिला सचिव घनश्याम महतो को मानगो चौक पर कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित
झारखंड आंदोलनकारी नेता और झामुमो पार्टी के जिला सचिव घनश्याम महतो को मानगो चौक पर झामुमो नेता उज्ज्वल दास के नेतृत्व में फूलमाला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर मोहम्मद आजाद , सूरज गौड़, उमेश महतो , लखन कुमार, आकाश सोरेन, राजेश पूर्ति आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

झामुमो जिला सचिव घनश्याम महतो को मानगो चौक पर कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित

जमशेदपुर – झारखंड आंदोलनकारी नेता और झामुमो पार्टी के जिला सचिव घनश्याम महतो को मानगो चौक पर झामुमो नेता उज्ज्वल दास के नेतृत्व में फूलमाला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर मोहम्मद आजाद , सूरज गौड़, उमेश महतो , लखन कुमार, आकाश सोरेन, राजेश पूर्ति आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे । उज्ज्वल दास ने कहा कि चाकुलिया नगर परिषद के चुनाव में जिला सचिव घनश्याम महतो को चुनाव प्रभारी बनाया गया था । श्री महतो के सफल नेतृत्व में नगर परिषद अध्यक्ष के पद पर झामुमो समर्थित प्रत्याशी सोमवारी सोरेन की भारी मतों से जीत हुई थी, जिसका पूरा श्रेय घनश्याम महतो को जाता है । इसी खुशी में आज मानगो चौक पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा घनश्याम महतो को सम्मानित किया गया । इस मौके पर जिला सचिव श्री महतो ने कहा कि नगर परिषद का चुनाव होने से क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास का काम होगा । उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में वंचित लोगों को विकास के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने को कहा है




