Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

तीसरी महिला राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारी को लेकर टेल्को क्लब, जमशेदपुर में एक तैयारी बैठक का सफल आयोजन किया गया

बैठक की अध्यक्षता मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड (MAAJ) के अध्यक्ष विजय सिंह ने की। बैठक में खिलाड़ियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी चैंपियनशिप की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में बताया गया कि झारखंड की महिला खिलाड़ी मास्टर्स एथलेटिक्स में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और खेल के प्रति पूरी लगन से तैयारी कर रही हैं आगामी महिला राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप, जो 30 से 31 मई 2026 तक गोवा में आयोजित होगी, उसमें झारखंड की महिला खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं

जमशेदपुर- तीसरी महिला राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारी को लेकर टेल्को क्लब, जमशेदपुर में एक तैयारी बैठक का सफल आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड (MAAJ) के अध्यक्ष विजय सिंह ने की। बैठक में खिलाड़ियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी चैंपियनशिप की तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक में बताया गया कि झारखंड की महिला खिलाड़ी मास्टर्स एथलेटिक्स में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और खेल के प्रति पूरी लगन से तैयारी कर रही हैं। आगामी महिला राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप, जो 30 से 31 मई 2026 तक गोवा में आयोजित होगी, उसमें झारखंड की महिला खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

इस अवसर पर महासचिव एस. के. तोमर ने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएँ दीं और चैंपियनशिप से संबंधित महत्वपूर्ण नियमों एवं दिशानिर्देशों की जानकारी दी। उन्होंखिलाड़ियों को अनुशासन, नियमित प्रशिक्षण और बेहतर तैयारी पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

बैठक में आर. पी. पांडेय, अवतार सिंह, लक्ष्मी देवी, सबित्री देवी, सारिका गुप्ता, चरणजीत कौर, ललित राव और राजश्री दास सहित अन्य खिलाड़ी एवं संघ के सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड (MAAJ) जमशेदपुर ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!