Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर में भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती इस बार भव्य और ऐतिहासिक रूप में मनाई जाएगी

जमशेदपुर के गोपाल मैदान में 25 अप्रैल को आयोजित होने जा रहा यह विशाल समारोह कई मायनों में खास होगा। पोटका के विधायक संजीव सरदार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह सिर्फ जयंती समारोह नहीं, बल्कि समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक बनेगा

जमशेदपुर में भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती इस बार भव्य और ऐतिहासिक रूप में मनाई जाएगी।

जमशेदपुर- जमशेदपुर के गोपाल मैदान में 25 अप्रैल को आयोजित होने जा रहा यह विशाल समारोह कई मायनों में खास होगा। पोटका के विधायक संजीव सरदार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह सिर्फ जयंती समारोह नहीं, बल्कि समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक बनेगा

उन्होंने कहा कि भूमिज विद्रोह के नायक गंगा नारायण सिंह का इतिहास कहीं न कहीं दबा दिया गया था, लेकिन अब समाज जागरूक होकर अपने वीर सपूत को सम्मान देने के लिए आगे आ रहा है।
कार्यक्रम में झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम से करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है सभी लोग पारंपरिक वेशभूषा में इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे, जिससे सांस्कृतिक एकता की झलक देखने को मिलेगी।
समारोह की शुरुआत सुबह पूजा-अर्चना और माल्यार्पण से होगी। इसके बाद सामाजिक परिचर्चा, दोपहर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और अंत में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है। वहीं परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ और आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा समेत कई गणमान्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। आयोजन समिति ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने की अपील की है। जमशेदपुर में होने जा रहा यह आयोजन न सिर्फ एक जयंती, बल्कि इतिहास को फिर से जीवंत करने का एक बड़ा प्रयास साबित होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!