Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

आमबगान में फन वर्ल्ड डिजनीलैंड का भव्य उदघाटन किया गया

आमबगान मैदान साकची जमशेदपुर स्थित “फन वर्ल्ड डिजनीलैंड” का भव्य उदघाटन जमशेदपुर के श्री श्री विद्यानंद सरस्वती जी महाराज सह उपाध्यक्ष जूना अखाड़ा एवं समाजसेवी अवधेश गिरी के द्वारा संयुक्त रूप से कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। उक्त अवसर पर श्री श्री विद्यानंद सरस्वती एवं श्री गिरी जी ने डिजनीलैंड का भ्रमण किया एवं कहा कि जमशेदपुर वासियों के लिए इस तरह का आयोजन खासकर बच्चों के लिए बहुत ही मनोरंजक है

आमबगान में फन वर्ल्ड डिजनीलैंड का भव्य उदघाटन किया गया


जमशेदपुर – आमबगान मैदान साकची जमशेदपुर स्थित “फन वर्ल्ड डिजनीलैंड” का भव्य उदघाटन जमशेदपुर के श्री श्री विद्यानंद सरस्वती जी महाराज सह उपाध्यक्ष जूना अखाड़ा एवं समाजसेवी अवधेश गिरी के द्वारा संयुक्त रूप से कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ


उक्त अवसर पर श्री श्री विद्यानंद सरस्वती एवं श्री गिरी जी ने डिजनीलैंड का भ्रमण किया एवं कहा कि जमशेदपुर वासियों के लिए इस तरह का आयोजन खासकर बच्चों के लिए बहुत ही मनोरंजक है। यहां शिरकत कर रहे विभिन्न प्रकार के स्टॉल एवं झुला निश्चित ही न केवल बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी दर्शनीय होगा। मेले के संचालक चंद्रशेखर प्रर्वत ने कहा कि इस मेले में आम जनता के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले (रेंजर झुले, ऑक्टोपस राइड) एवं जलपरी शो आकर्षण का केन्द्र होगा,


जिनमें बच्चों, युवाओं एवं परिवार के सभी सदस्यों के लिए सुरक्षित एवं रोमांचक सुविधाएं उपलब्ध हैं। मेले के मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रकार के बड़े एवं छोटे झूले बच्चों के लिए विशेष झूले एवं खिलौनों की दुकानें विभिन्न राज्यों के टेक्सटाइल (वस्त्र) स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए विविध फूड स्टॉल, महिलाओं के लिए विशेष मनिहारी (सौंदर्य एवं उपयोगी वस्तुएं) स्टॉल एक ही परिसर में परिवार के सभी वर्गों के लिए मनोरंजन एवं खरीदारी की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।


कहने का तात्पर्य यह है कि यहाँ शिरकत कर रहे विभिन्न कारीगरों के द्वारा निर्मित उत्पादों में उनकी कलाकारी भी देखने को मिलेगा यह “फन वर्ल्ड डिजनीलैंड” एक ऐसा आकर्षक स्थल होगा जहां मनोरंजन, खरीददारी और खान-पान का अदभुत संगम देखने को मिलेगा। इसमें करीब 115 स्टाल लगाये गये हैं जमशेदपुर वासियों से अनुरोध है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ “फन वर्ल्ड डिजनीलैंड” का आनंद लें उक्त उदघाटन के अवसर पर श्री श्री विद्यानंद सरस्वती जी एवं चन्द्रशेखर पर्वत के अलावे एडवोकेट समरेंद्र प्रताप सिंह एवं शत्रुघन गिरी समेत शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!