सिंहभूम चैंबर का “नए आयकर अधिनियम” पर प्रस्तावित सत्र स्थगित
सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) द्वारा आयोजित “नए आयकर अधिनियम एवं नियम” विषय पर ज्ञान सत्र, 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को चैंबर भवन, बिष्टुपुर में निर्धारित था, अपरिहार्य कारणोंवश स्थगित कर दिया गया है

सिंहभूम चैंबर का “नए आयकर अधिनियम” पर प्रस्तावित सत्र स्थगित
जमशेदपुर – सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) द्वारा आयोजित “नए आयकर अधिनियम एवं नियम” विषय पर ज्ञान सत्र, 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को चैंबर भवन, बिष्टुपुर में निर्धारित था, अपरिहार्य कारणोंवश स्थगित कर दिया गया है।
मुख्य वक्ता की भाभी के आकस्मिक निधन के कारण सत्र किया गया स्थगित
सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. श्री गिरिश आहूजा जी की भाभी (सिस्टर-इन-लॉ) के आकस्मिक निधन के कारण वे इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने में असमर्थ हैं।
चैंबर परिवार इस दुखद घड़ी में डॉ. आहूजा जी एवं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं एवं श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करता है।
नई तिथि की घोषणा शीघ्र होगी
कार्यक्रम की नई तिथि की सूचना शीघ्र ही सदस्यों को प्रदान की जाएगी।



