Uncategorized

बर्मामाइंस स्थित खालसा मध्य विद्यालय में योग गुरु नरेंद्र कुमार द्वारा स्कूल के बच्चों को योग प्रशिक्षण दिया गया

पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि हम लोग पूरे साल भर यानी 365 दिन योग दिवस के रूप में मनाते हैं। योग से कैसे जीवन को संवारे, कैसे हम निरोग रहे, इसके लिए जिले के विभिन्न शहरी क्षेत्र में और ग्रामीण क्षेत्र में हम 50 से अधिक कक्षाएं नि:शुल्क चलते हैं

जमशेदपुर- आज बर्मामाइंस स्थित खालसा मध्य विद्यालय में योग गुरु नरेंद्र कुमार द्वारा स्कूल के बच्चों को योग प्रशिक्षण दिया गया।

पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि हम लोग पूरे साल भर यानी 365 दिन योग दिवस के रूप में मनाते हैं। योग से कैसे जीवन को संवारे, कैसे हम निरोग रहे, इसके लिए जिले के विभिन्न शहरी क्षेत्र में और ग्रामीण क्षेत्र में हम 50 से अधिक कक्षाएं नि:शुल्क चलते हैं।
उन्होंने कहा कि योग करने से शारीरिक क्षमता एवं मानसिक क्षमता का विकास होता है।
उन्होंने कहा कि पूरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को लोकप्रिय बनाने में हमारे प्रधानमंत्री जी का महत्वपूर्ण योगदान है। पूरे विश्व में आज योग लोकप्रिय है और हम लोग समृद्ध भारत, स्वस्थ भारत की निर्माण के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसलिए हम लोग सभी विद्यालयों में घूम-घूम कर योग को पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

[/video] दूसरी ओर आठवीं के छात्र प्रिंस सिंह एवं छठी के छात्रा रूपा कुमारी का कहना है कि योग करने से मन एकाग्र होता है। पढ़ाई में मन लगता है। शरीर निरोग रहता है। इसीलिए योग हमें प्रतिदिन करना चाहिए, ताकि हम योग करके स्वस्थ एवं निरोग रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!