Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर में जनगणना की डिजिटल शुरुआत, 1 मई से होगी ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू

जनगणना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है जहां उपायुक्त राजीव रंजन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल सिस्टम पर आधारित होगी और दो चरणों में संपन्न की जाएगी.यानी इस बार जनगणना को लेकर पूरी व्यवस्था को डिजिटल मोड में बदल दिया गया है. संवाददाता सम्मेलन में उपायुक्त राजीव रंजन ने जनगणना की पूरी रूपरेखा साझा की उन्होंने बताया कि जिले में जनगणना का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा. पहला चरण 1 मई से शुरू होगा, जिसमें 15 मई तक लोग स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर हाउस लिस्टिंग फॉर्म भर सकेंगे.फॉर्म भरने के बाद एक यूनिक आईडी जेनरेट होगी.इसके बाद 16 मई से जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचकर इसी आईडी के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे.जो लोग ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उनका डेटा भी कर्मी घर जाकर ऑनलाइन दर्ज करेंगे

जमशेदपुर में जनगणना की डिजिटल शुरुआत, 1 मई से होगी ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू

जमशेदपुर – जनगणना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है जहां उपायुक्त राजीव रंजन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल सिस्टम पर आधारित होगी और दो चरणों में संपन्न की जाएगी.यानी इस बार जनगणना को लेकर पूरी व्यवस्था को डिजिटल मोड में बदल दिया गया है. संवाददाता सम्मेलन में उपायुक्त राजीव रंजन ने जनगणना की पूरी रूपरेखा साझा की उन्होंने बताया कि जिले में जनगणना का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा. पहला चरण 1 मई से शुरू होगा, जिसमें 15 मई तक लोग स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर हाउस लिस्टिंग फॉर्म भर सकेंगे.फॉर्म भरने के बाद एक यूनिक आईडी जेनरेट होगी.इसके बाद 16 मई से जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचकर इसी आईडी के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे.जो लोग ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उनका डेटा भी कर्मी घर जाकर ऑनलाइन दर्ज करेंगे.

कुल 4,602 कर्मियों की होगी तैनाती

उपायुक्त ने बताया कि इस प्रक्रिया में घर से जुड़ी कई अहम जानकारियां ली जाएंगी जैसे मोबाइल नंबर, वाहन, घर में शौचालय और पेयजल की सुविधा, लैपटॉप की उपलब्धता, और घर खुद का है या किराए का उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरे कार्य में कुल 4,602 कर्मियों की तैनाती की जाएगी, जिसमें 10 प्रतिशत रिजर्व रखा गया है. वहीं 778 सुपरवाइजर भी लगाए जाएंगे, जिनमें भी 10 प्रतिशत रिजर्व होगा.

100 प्रतिशत ऑनलाइन सिस्टम

राजीव रंजन ने बताया कि इस बार की जनगणना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन नहीं होगी बल्कि 100 प्रतिशत ऑनलाइन सिस्टम के जरिए की जाएगी.वहीं, जनसंख्या गणना का दूसरा चरण 9 फरवरी 2027 से शुरू होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!