Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

गीता थिएटर जमशेदपुर के समर कैंप मे प्रतिदिन शारीरिक व्यायाम और योग से निरोग रहने का संदेश दे रही है संपूर्ण आश्रय की सुष्मिता सरकार

गीता थिएटर जमशेदपुर ने शहर के दो हिस्सो मे नि:शुल्क समर कैंप को आयोजित किया है एक शहर के निम्नमध्यवर्गीय के सरकारी विद्यालय मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 15 मई से 25 मई जमशेदपुर वन प्रमंडल विभाग के सहयोग से मानगो वन विभाग सभागार में जिसके प्रतिभागी अब प्रतिदिन समापन समारोह की प्रस्तुति का तैयारी कर रहे हैं और दूसरा 24 मई से 30 मई कुष्ठ परिवार के वंचित बच्चो के लिए साकची बाराद्वारी गांधी आश्रम के सामुदायिक भवन में चल रहा है

गीता थिएटर जमशेदपुर के समर कैंप मे प्रतिदिन शारीरिक व्यायाम और योग से निरोग रहने का संदेश दे रही है संपूर्ण आश्रय की सुष्मिता सरकार

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/IMG-20260529-WA0168-300×225.jpg" alt="" width="300" height="225" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1861
जमशेदपुर- गीता थिएटर जमशेदपुर ने शहर के दो हिस्सो मे नि:शुल्क समर कैंप को आयोजित किया है एक शहर के निम्नमध्यवर्गीय के सरकारी विद्यालय मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 15 मई से 25 मई जमशेदपुर वन प्रमंडल विभाग के सहयोग से मानगो वन विभाग सभागार में जिसके प्रतिभागी अब प्रतिदिन समापन समारोह की प्रस्तुति का तैयारी कर रहे हैं और दूसरा 24 मई से 30 मई कुष्ठ परिवार के वंचित बच्चो के लिए साकची बाराद्वारी गांधी आश्रम के सामुदायिक भवन में चल रहा है.

दोनों ही समर कैंप के बच्चों में भारी उत्साह देखा गया। दोनों ही समर कैंप में हर दिन शहर की जानी-मानी सामाजिक संस्था ‘संपूर्ण आश्रय जमशेदपुर’ (Sampuran Ashray Jamshedpur) की अध्यक्षा सुष्मिता सरकार शारीरिक व्यायाम प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रही।

उन्होने बच्चों को बॉलीवुड, नागपुरी संबलपुरी और संथाली के लोकप्रिय गानों पर मनोरंजक तरीके से शारीरिक व्यायाम (Physical Exercise) कराया। संगीत की धुन पर थिरकते हुए बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ फिटनेस के गुर सीखे।

बीच-बीच में संपूर्ण आश्रय की टीम जाकर बच्चों के बीच खाद्य पदार्थ फल और वॉटर बोतल का वितरण किया है श्रीमती सुष्मिता सरकार और उनकी टीम की निस्वार्थ सेवा और सामाजिक भावना को देखते हुए समर कैंप आयोजक कमेटी ने सुष्मिता सरकार को निशुल्क समर कैंप कमेटी का महिला उपाध्यक्ष घोषित किया है तथा 31 मई को भव्य समर कैंप समापन समारोह में संपूर्ण आश्रय संस्थान को दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड सर्वश्रेष्ठ सामाजिक सेवा संस्था सम्मान 2026 से पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए श्रीमती सरकार ने स्वास्थ्य का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि नियमित शारीरिक व्यायाम और योग के माध्यम से हम न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बन सकते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने बच्चों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने की सलाह दी और बताया कि कैसे योग हमें आजीवन निरोग रखने में मददगार साबित होता है।

कैंप के आयोजीका गीता थिएटर के सचिव प्रेम दीक्षित ने बताया कि इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास (Overall Development) को बढ़ावा देना है। आज के समय मे परिवार की व्यस्तता के कारण बच्चे सामाजिक, नैतिक और कला -सांस्कृतिक के सही ज्ञान से वंचित रह जा रहे हैं उन्हें रंगमंच की ओर आकर्षित करते हुए सामाजिक नैतिक और कला संस्कृत गतिविधियों से जोड़ना है और नशापान जैसे अभिशाप से दूर रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!