Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है-अर्जुन मुंडा

वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की वर्तमान सरकार विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रही है और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पूर्ण रूप से नहीं पहुंचने दिया जा रहा है

पश्चिम बंगाल- आज पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल के बंदवान विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की वर्तमान सरकार विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रही है और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पूर्ण रूप से नहीं पहुंचने दिया जा रहा है।



उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे जन-जन तक केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं और राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए भाजपा की सरकार बनाएं




जनसभा में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने पश्चिम बंगाल में सकारात्मक परिवर्तन लाने और विकास को नई गति देने का सामूहिक संकल्प लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!