Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सुल्ताना परवीन के अकाउंट से बजाज फाइनेंस के कर्मचारियों की मिलीभगत कर 40,000/रु निकासी को लेकर डीसी से शिकायत

सुल्ताना परवीन को बजाज फाइनेंस के द्वारा बजाज फाइनेंस के मोबाईल ऐप से प्री अपरूप लोन का प्रपोजल दिया गया । जब इस लोन को लेने के लिए फोन पर ही हामी भरी और जो भी फॉर्मेलिटीज था उस पूरा करने के बाद एक बजाज फाइनेंस का कर्मचारी जिसका नाम संतोष था और उस का मोबाइल नंबर 6204207660 है । उन्होंने घर आकर KYC और पूरा प्रोसेस की प्रकिया को पूरा कर चला गया । ये पूरी प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 शुक्रवार रात के 9 : 30 मिनट मे किया गया। फिर 11 अप्रैल 2026 को सुबह 7:42 मिनट e मेंडेट करने के लिए एक लिंक भेजा और e मेंडेट की प्रक्रिया भी पूरा हो गया । उसके ठीक 10 मिनट के बाद सुल्ताना परवीन के अकाउंट में 87,000/रु क्रेडिट हो गया

सुल्ताना परवीन के अकाउंट से बजाज फाइनेंस के कर्मचारियों की मिलीभगत कर 40,000/रु निकासी को लेकर डीसी से शिकायत

जमशेदपुर – सुल्ताना परवीन को बजाज फाइनेंस के द्वारा बजाज फाइनेंस के मोबाईल ऐप से प्री अपरूप लोन का प्रपोजल दिया गया । जब इस लोन को लेने के लिए फोन पर ही हामी भरी और जो भी फॉर्मेलिटीज था उस पूरा करने के बाद एक बजाज फाइनेंस का कर्मचारी जिसका नाम संतोष था और उस का मोबाइल नंबर 6204207660 है । उन्होंने घर आकर KYC और पूरा प्रोसेस की प्रकिया को पूरा कर चला गया । ये पूरी प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 शुक्रवार रात के 9 : 30 मिनट मे किया गया। फिर 11 अप्रैल 2026 को सुबह 7:42 मिनट e मेंडेट करने के लिए एक लिंक भेजा और e मेंडेट की प्रक्रिया भी पूरा हो गया । उसके ठीक 10 मिनट के बाद सुल्ताना परवीन के अकाउंट में 87,000/रु क्रेडिट हो गया फिर 12 अप्रैल 2026 को दोपहर 1:15 बजे एक कॉल आया बजाज फाइनेंस से और सामने वाला व्यक्ति अपना नाम सौरव शर्मा बताते हुए कहा कि आप का जो लोन 87,000/रु का हुआ है, उस का कुछ प्रोसेस अभी भी पैडिंग है जिसके कारण आप का EMI नही कटेगा । इसलिए हम आप को एक लिंक भेज रहें हैं जिस पर आप जाकर प्रोसेस कर दीजिए । जब बात हो ही रही थी तो इसी क्रम में मोबाइल हेंग हो गया और कुछ भी काम नहीं कर रहा था और नाही मोबाइल ऑफ हो रहा था और मोबाइल पूरी तरह से ब्लैंक हो गया था । कुछ देर के बाद जब सब कुछ सामान्य हो गया तो अकाउंट से 40,000/रु की निकासी हो चुकी थी । ये घटनाक्रम दोपहर के 1:33 में हुआ और जब वह अपने फोन पर ट्रांजेक्शन चेक की तो किसी शोएब अख्तर नामक व्यक्ति के अकाउंट में वह पैसा ट्रांसफर हुआ था और सौरव शर्मा का मोबाइल नंबर 7970677671 था। जब यह बात पता चला तो मुझे बताया गया कि संतोष से फोन पर बात करें और संतोष का कहना है कि हम आप को फोन कर के यह बताना चाह रहे थे कि कुछ लोगों के साथ यह धोखाधड़ी हुआ है आप किसी का भी फोन मत रिसीव किजिएगा । जब इस पूरे मामले को लेकर साकची स्थित बजाज फाइनेंस के आफिस में बात करने गए तो कोई भी संतोषजनक जवाब नही मिला । बल्कि ऑफिस का माहौल देख कर ऐसा लग रहा था कि पूरा ऑफिस जामताड़ा मॉडल पर काम कर रहा है । क्योंकि वहां के 7/8 कर्मचारियों ने बताया कि उनके भी कस्टमर के साथ ऐसा हुआ है और बड़ी बड़ी राशि दूसरे के अकाउंट से निकाला जा रहा है । ये बहुत ही गंभीर विषय है और इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच हो और जिनकी भी इस पूरे प्रकरण मे संलिप्तता है वो सामने आए ताकि सुल्ताना परवीन को उसकी राशि मिल सके इस मामले को लेकर डीसी के साथ साथ मानगो आजाद नगर थाना प्रभारी को भी ज्ञापन सौंपा गया है ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से झामुमो नेता उमर खान, उज्वल दास, कन्हैया रजक, इरकन तिर्की, इम्तियाज अंसारी, दानिश, जगदीश पोद्दार, संजय शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!