Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

वरीय पत्रकार जितेंद्र कुमार के पुत्र प्रीतेश ने CBSE 10वीं में 94% अंक लाकर किया नाम रोशन , बिना ट्यूशन के यूट्यूब से पढ़ाई कर हासिल की सफलता

सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में वरीय पत्रकार जितेंद्र कुमार के पुत्र प्रीतेश कुमार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। प्रीतिश ने बिना किसी ट्यूशन के केवल यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया

वरीय पत्रकार जितेंद्र कुमार के पुत्र प्रीतेश ने CBSE 10वीं में 94% अंक लाकर किया नाम रोशन , बिना ट्यूशन के यूट्यूब से पढ़ाई कर हासिल की सफलता

जमशेदपुर – सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में वरीय पत्रकार जितेंद्र कुमार के पुत्र प्रीतेश कुमार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। प्रीतिश ने बिना किसी ट्यूशन के केवल यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया। उनके विषयवार अंक इस प्रकार हैं— अंग्रेज़ी में 93, संस्कृत में 98, गणित (स्टैंडर्ड) में 79, विज्ञान में 92, सामाजिक विज्ञान में 87 तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100 अंक प्राप्त किए। प्रीतेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यमों का सही उपयोग कर उन्होंने अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाया।
भविष्य की योजना के तहत प्रीतिश कक्षा 11 में ह्यूमैनिटीज़ के साथ गणित विषय का चयन करेंगे और आगे चलकर पब्लिक सर्विस/सरकारी सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं। वरीय पत्रकार जितेंद्र कुमार ने अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और सही दिशा में प्रयास से बिना ट्यूशन के भी सफलता संभव है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया कि वे आधुनिक संसाधनों का सकारात्मक उपयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!