Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बस हाईवा में टक्कर तीन जख्मी एमजीएम में भर्ती, सीएम हेमंत सोरेन के मामा पहुंचे अस्पताल

चिलगु के सामने टाटा रांची मेन रोड में बस और हाईवा में टक्कर हो जाने से बस और हाईवा के ड्राईवर सहित बस में बैठे एक महिला यात्री जख्मी हो गए । घटना स्थल के आसपास ही मौजूद रहे सीएम हेमंत सोरेन के मामा गुरुचरण किस्कू को इस बात की जानकारी मिलने पर तीनों जख्मी लोगों को एम्बुलेंस से ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजवाए और खुद भी एमजीएम अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से मिले

बस हाईवा में टक्कर तीन जख्मी एमजीएम में भर्ती, सीएम हेमंत सोरेन के मामा पहुंचे अस्पताल

जमशेदपुर- चिलगु के सामने टाटा रांची मेन रोड में बस और हाईवा में टक्कर हो जाने से बस और हाईवा के ड्राईवर सहित बस में बैठे एक महिला यात्री जख्मी हो गए । घटना स्थल के आसपास ही मौजूद रहे सीएम हेमंत सोरेन के मामा गुरुचरण किस्कू को इस बात की जानकारी मिलने पर तीनों जख्मी लोगों को एम्बुलेंस से ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजवाए और खुद भी एमजीएम अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से मिले और घायलों की बस्तु स्थिति से अवगत हुए। ईलाज कर रहे डॉक्टर मिंज ने बताया कि बस के ड्राईवर के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है जबकि अन्य दो लोग की हालत खतरे से बाहर बताई गई । तीनों का इलाज डॉक्टर की निगरानी में किया जा रहा है इस मौके पर सीएम के मामा गुरुचरण किस्कू के साथ झारखंड आंदोलनकारी नेता परमेश्वर दास उर्फ होंदा दास सहित कई अन्य झामुमो कार्यकर्ता भी मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!