ब्रह्मर्षि विकास मंच का 19-20 अप्रैल 2026 को अमल संघ सिदगोड़ा में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का भव्य आयोजन
ब्रह्मर्षि विकास मंच द्वारा होने वाले सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार को लेकर बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर मंच के केंद्रीय अध्यक्ष राम नारायण शर्मा, संरक्षक राम प्रकाश पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, महासचिव मुकेश कुमार और कार्यक्रम के प्रभारी प्रभाकर शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी साझा किया

ब्रह्मर्षि विकास मंच का 19-20 अप्रैल 2026 को अमल संघ सिदगोड़ा में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का भव्य आयोजन
जमशेदपुर – ब्रह्मर्षि विकास मंच द्वारा होने वाले सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार को लेकर बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर मंच के केंद्रीय अध्यक्ष राम नारायण शर्मा, संरक्षक राम प्रकाश पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, महासचिव मुकेश कुमार और कार्यक्रम के प्रभारी प्रभाकर शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी साझा किया। संवाददाता सम्मेलन में बताया गया कि आगामी 19 और 20 अप्रैल को ब्रह्मर्षि समाज के द्वारा सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन सिदगोड़ा स्थित अमल संघ मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन में 41 बटुकों का यज्ञोपवीत अभी तक सुनिश्चित हुआ है और कुछ बढ़ने की भी संभावना है। इस आयोजन का यह लगातार आठवां वर्ष है। इस आयोजन का मूल उद्देश्य आज कल के भाग दौड़ के समय में समाज अपने संस्कार के साथ बंधा रहे, सबका संस्कार समय पर हो, अर्थ की बचत हो, सामूहिक आने का संस्कार भी बने, समाज के लिए सहयोग बढ़ाना, समय की बचत हो । इस आयोजन को लेकर मंच पिछले डेढ़ महीने से लगातार बैठकों और संपर्क के माध्यम से प्रयास कर रहा है। अभी तक मंच की 15 इकाई ने जमशेदपुर में रहने वाले ब्रह्मर्षि समाज के हजारो घरों में संपर्क किया। यह कार्यक्रम समाज के प्रत्येक व्यक्ति के तन, मन और धन के सहयोग से हो रहा है। इस कार्यक्रम में यज्ञोपवीत हेतु बैकुण्ठवासी स्वामी रंग रामानुजाचार्य जी महाराज के महान कृपापात्र आचार्य डॉक्टर रंगेश शर्मा जी और उनकी 11 लोगों की टीम बिहार से आ रही है। 19 अप्रैल को मड़वा, मटकोंड आदि होंगे और दूसरे दिन जनेऊ होगा। कार्यक्रम सफल हो इस निमित्त आयोजन समिति ने कई विभाग बनाए जिसमें, भवन, जल एवं बिजली, आपूर्ति, स्वच्छता, अतिथि सत्कार, सहायता केंद्र, प्रचार एवं प्रसार, कार्यक्रम प्रभारी, भोजन विभाग, यज्ञशाला विभाग प्रमुख हैं। इस संवाददाता सम्मेलन में महानगर के पदाधिकारी सहित कई इकाइयों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।




