भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेताओं से की शिष्टाचार भेंट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रघुवर दास , पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा दास एवं मीरा मुंडा से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेताओं से की शिष्टाचार भेंट



जमशेदपुर- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रघुवर दास , पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा दास एवं मीरा मुंडा से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया


इस अवसर पर जिला पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए मार्गदर्शन लिया तथा पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से संगठननई दिशा और मजबूती मिलेगी।




पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जो विश्वास जताया गया है, वे उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह बबुआ सिंह अमरजीत राजा जिला महामंत्री राजीव सिंह जितेंद्र राय जिला मंत्री तन्मय झा जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली



सभी नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आहवान किया




