Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

ब्रह्मर्षी विकास मंच का सामूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में 41 बटुकों का हो चुका है पंजीकरण, संख्या 50 तक पहुंचाने की संभावना, समाज में एकता बनाए रखने का संकल्प दोहराया राम नारायण शर्मा ने

ब्रह्मर्षि विकास मंच (रामनारायण शर्मा गुट ) जमशेदपुर द्वारा गुरुवार को तुलसी भवन में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर आगामी 19-20 अप्रैल 2026 को होने वाले सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार की जानकारी दी। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष राम नारायण शर्मा, संरक्षक राम प्रकाश पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, महासचिव मुकेश कुमार और कार्यक्रम के प्रभारी प्रभाकर शर्मा ने संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संबोधित किया

ब्रह्मर्षी विकास मंच का सामूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में 41 बटुकों का हो चुका है पंजीकरण, संख्या 50 तक पहुंचाने की संभावना, समाज में एकता बनाए रखने का संकल्प दोहराया राम नारायण शर्मा ने

जमशेदपुर – ब्रह्मर्षि विकास मंच (रामनारायण शर्मा गुट ) जमशेदपुर द्वारा गुरुवार को तुलसी भवन में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर आगामी 19-20 अप्रैल 2026 को होने वाले सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार की जानकारी दी। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष राम नारायण शर्मा, संरक्षक राम प्रकाश पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, महासचिव मुकेश कुमार और कार्यक्रम के प्रभारी प्रभाकर शर्मा ने संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संबोधित किया

ब्रह्मर्षी समाज एक है, मतभेदों को दूर किए जाने का चल रहा प्रयास

वही संवाददाताओं के सवाल का जवाब देते हुए राम नारायण शर्मा ने कहा कि समाज की एक जुट के लिए वे प्रयासरत हैं। उन्होंने समाज की एकता का संकल्प दोहराते हुए कहा कि आने वाले 1 वर्षों में जो भी वैचारिक मत विभिन्नता है, उसे दूर कर लिया जाएगा। आज भी हम एक हैं और कल भी एक रहेंगे

उल्लेखनीय है कि रामनारायण शर्मा द्वारा 3 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद ब्राह्मर्सी विकास मंच के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया गया। जिसकी वजह से समाज में मतभेद पैदा हुआ और पिछले दिनों ब्रह्मर्षी विकास मंच द्वारा कमेटी के चुनाव किए गए। जिसमें राम नारायण शर्मा और उनकी टीम ने हिस्सा नहीं लिया।
एक वर्ष के अंदर एक मंच पर होगा ब्रह्मर्षी समाज

एक सवाल के जवाब में राम नारायण शर्मा ने कहा की कुछ आपसी ना समझी है। सभी लोगों को साथ रख कर समझाने की कोशिश की गई। लेकिन प्रयास सफल हो नहीं हो पाया। राम नारायण शर्मा ने दावा किया कि वे ब्राह्मर्षी विकास मंच की एकता का प्रयास कर रहे हैं। बहुत जल्द अच्छे परिणाम आएंगे और हम सभी एक मंच पर होंगे। यज्ञोपवीत कार्यक्रम में समाज के सभी लोग सम्मिलित होकर सामूहिक एकता का परिचय देंगे। इसका उन्हें पूरा विश्वास है।

19 और 20 अप्रैल को होगा कार्यक्रम

रामनारायण शर्मा ने बताया की आगामी 19 और 20 अप्रैल को ब्रह्मर्षि समाज द्वारा सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन सिदगोड़ा स्थित अमल संघ मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन में 41 बटुकों का यज्ञोपवीत अभी तक सुनिश्चित हुआ है, जिसके 50 तक बढ़ाने की संभावना है।

आयोजन का आठवां वर्ष
इस आयोजन का यह लगातार आठवां वर्ष है। आयोजन का मूल उद्देश्य आज कल के भाग दौड़ के समय में समाज अपने संस्कार के साथ बंधा रहे और सबका संस्कार समय पर हो अर्थ की बचत हो। सामूहिक रुप में आने का संस्कार भी बने

पिछले डेढ़ माह से कार्यक्रम के आयोजन का चल रहा प्रयास

इस आयोजन को लेकर मंच पिछले डेढ़ महीने से लगातार बैठकों और संपर्क के माध्यम से प्रयास कर रहा है। अभी तक मंच की 15 इकाई ने जमशेदपुर में रहने वाले ब्रह्मर्षि समाज के हजारो घरों में संपर्क किया। यह कार्यक्रम समाज के प्रत्येक व्यक्ति के तन, मन और धन के सहयोग से हो रहा है। इस कार्यक्रम में यज्ञोपवीत हेतु बैकुण्ठवासी स्वामी रंग रामानुजाचार्य जी महाराज के महान कृपापात्र आचार्य डॉक्टर रंगेश शर्मा और उनकी 11 लोगों की टीम बिहार से आ रही है।

मड़वा और मटकोर का कार्यक्रम

19 अप्रैल को मड़वा, मटकोंड आदि होंगे और दूसरे दिन जनेऊ होगा। कार्यक्रम सफल हो इस निमित्त आयोजन समिति ने कई विभाग बनाए जिसमें, भवन, जल एवं बिजली, आपूर्ति, स्वच्छता, अतिथि सत्कार, सहायता केंद्र, प्रचार एवं प्रसार, कार्यक्रम प्रभारी, भोजन विभाग, यज्ञशाला विभाग प्रमुख हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!