Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

डोडमबारू मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल सम्पन्न, बबलू स्पोर्टिंग बना चैंपियन विधायक संजीव ने किया पुरस्कृत

हेमंत सरकार खिलाड़ियों को दे रही सीधे नौकरी, झारखंड में खिलाड़ी अपनी स्वर्णिम दौर में - संजीव सरदार

डोडमबारू मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल सम्पन्न, बबलू स्पोर्टिंग बना चैंपियन विधायक संजीव ने किया पुरस्कृत

हेमंत सरकार खिलाड़ियों को दे रही सीधे नौकरी, झारखंड में खिलाड़ी अपनी स्वर्णिम दौर में – संजीव सरदार

पोटका – पोटका प्रखंड अंतर्गत एनवाईसी बड़ा सिगदी (डोडमबारू मैदान) में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच सम्पन्न हुआ। फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

बबलू स्पोर्टिंग बना चैंपियन, करण स्पोर्टिंग उपविजेता

रोमांचक मुकाबले में बबलू स्पोर्टिंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि करण स्पोर्टिंग उपविजेता रही। विजेता टीम को 1 लाख रुपये एवं उपविजेता टीम को 70 हज़ार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। मैदान में खेल प्रेमियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

हेमंत सरकार खिलाड़ियो को दे रही सीधे नौकरी, झारखंड में खिलाड़ी अपनी स्वर्णिम दौर में – संजीव सरदार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वे खेल को कैरियर के रूप में भी देखें और नियमित अभ्यास के माध्यम से अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में अब खेल नीति लागू कर दी है जिससे अब खिलाड़ियो को सीधी नौकरी और राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त लोगो को पेंशन भी देने का काम कर रही है . उन्होंने भ्रोसा दिलाया कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल सुविधाओं के विकास के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष राकेश सरदार, अनिल सरदार, उपाध्यक्ष बलराम सरदार, सोनाराम सरदार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!