Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

न्यू केबुल टाउन में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के पांचवें दिन उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, यज्ञ हवन, संगीतमय प्रवचन और भजनों से वातावरण हुआ भक्तिमय

भारतीय संस्कृति की रक्षा श्री रामचरितमानस से ही संभव है- डॉ मनोज मिश्रा

न्यू केबुल टाउन में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के पांचवें दिन उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, यज्ञ हवन, संगीतमय प्रवचन और भजनों से वातावरण हुआ भक्तिमय

भारतीय संस्कृति की रक्षा श्री रामचरितमानस से ही संभव है- डॉ मनोज मिश्रा


जमशेदपुर- गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत न्यू केबुल टाउन में परमश्रद्धेय गुरुदेव श्री श्री 108 जय मंगला बाबा के सानिध्य में आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के पांचवें दिन सोमवार को सुबह से ही यज्ञशाला में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन तथा जयघोष से भक्तिमय बना रहा। पंचकुंडीय यज्ञशाला में बनारस से पधारे यज्ञाचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री के नेतृत्व में 21 सदस्यीय आचार्यों की टोली ने विधि-विधानपूर्वक वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराया। वैदिक परंपरा के अनुरूप दैनिक पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश पूजन एवं वेदी पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं की सहभागिता से हवन अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। यज्ञशाला में उपस्थित श्रद्धालुओं ने समाज और राष्ट्र के सुख-शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। महिला श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर मंगलमय जीवन और पारिवारिक सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

संध्याकाल में बनारस से पधारे कथावाचक डॉ. मनोज मिश्रा दाऊजी, बक्सर से आए हलचल बाबा ने प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा के दौरान सुंदरकांड के विभिन्न प्रसंगों, शिवचर्चा की महिमा और आदर्श जीवन मूल्यों पर आधारित प्रसंगों का प्रभावशाली वर्णन किया गया। कथाव्यासों ने श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सदाचार के पथ पर चलने का संदेश दिया। वहीं, भजन गायक एवं मानस प्रचारक पंडित अभिषेक पाठक ने मधुर भक्ति भजनों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पंडित अभिषेक पाठक एवं उनके भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों के माध्यम से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु झुमते नजर आए।

कथाव्यासों के मुखारविंद से निकले भक्ति गीतों और मधुर भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री लक्ष्मीनारायण’ के जयघोष से गुंजायमान रहा।

बनारस से पधारे कथावाचक मनोज मिश्रा दाऊजी ने प्रवचन में श्री रामचरितमानस की बहुमुखी विशेषताओं का वर्णन करते हुए बताया कि रामचरितमानस एक ऐसी प्रयोगशाला है, जिसका वास्तविक लाभ तभी प्राप्त होता है जब उसके आदर्शों और शिक्षा को जीवन में उतारा जाए। जब मनुष्य रामचरितमानस के सिद्धांतों का व्यवहारिक प्रयोग अपने जीवन में करता है, तभी उसके जीवन का सच्चा कल्याण संभव होता है। श्रीरामचरितमानस हमें जीवन के प्रत्येक संबंध की मर्यादा और व्यवहार की शुद्धता का पाठ पढ़ाती है। परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति कैसा आचरण होना चाहिए, किसके साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए।

महायज्ञ में पूर्व मंत्री सह भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, पूर्व डीएसपी कमल किशोर, कांग्रेस नेता संजीव श्रीवास्तव, जम्बू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह, भाजपा नेता सतवीर सिंह सोमू, पूर्व ट्रैफिक डीएसपी अशोक कुमार, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, जुगुन पांडेय समेत अनेक गणमान्यजन शामिल रहे।

कार्यक्रम में मंच संचालन आयोजन समिति के सदस्य प्रेम झा ने किया। कथा समापन के पश्चात हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर, संयोजक शिवशंकर सिंह, बिपिन झा, बिट्टू तिवारी, जम्मू वाले बाबा, नीरज सिंह, संजय सिंह, राजेश सिंह, महेश शर्मा, हरेराम यादव, प्रेम झा, लाल बाबू यादव, नीरज सिंह, महेश शर्मा, अवधेश सिंह, सत्येंद्रनाथ सिंह, अजय तिवारी, गोपाल शर्मा, पप्पू यादव, सन्नी सिंह चौहान, नीरज मिश्रा, अनिल सिंह, देबाशीष झा, त्रिभुवन प्रसाद सिंह, सुरेश दास, अजय लाला समेत समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!