पूर्वी सिंहभूम जिला में मंच मोर्चा, विभाग को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा- अभिलाष साहू
संगठन एवं विभाग के मजबूती से ही आनेवाले समय में राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री बना सकते हैं- कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह

जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में जिला स्तरीय अग्रणी संगठन विभाग एवं मोर्चा के चेयरमैन के साथ संगठनात्मक बैठक आहूत की गई


महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रभारी अग्रणी संगठन विभाग अभिलाष साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में दयामनी बारला प्रदेश उपाध्यक्ष शामिल हुई
सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने शाॅल एवं बुके प्रदान कर अभिलाष साहू एवं दयामनी बारला का स्वागत किया



संगठनात्मक बैठक में सेवादल के मुख्य संगठक राजा सिंह राजपूत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत मिश्रा, आदिवासी कांग्रेस चेयरमैन हेमेंद्र हाँसदा, पंचायती राज संगठन चेयरमैन पवन कुमार बबलू, आरटीआई विभाग चेयरमैन कमलेश कुमार, प्रोफेशनल कांग्रेस अफ्सर ईमाम, ओबीसी विभाग नगर सुरेन्द्र शर्मा, स्वास्थ्य विभाग कांग्रेस चेयरमैन अमर नाथ सिंह, विधुत विभाग कांग्रेस चेयरमैन संजय झा संत, सोशल मिडिया चेयरमैन राजकुमार वर्मा, ओबीसी विभाग प्रताप यादव ने संगठनात्मक कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया


मुख्य अतिथि अभिलाष साहू ने अग्रणी संगठन विभाग के चेयरमैन को संबोधित करते हुए निर्देशित किया कि अगामी 30 मई तक शेष प्रखण्ड अध्यक्षों का गठन पूर्ण करें प्रखण्ड कमिटी में जिम्मेवार लोगों को स्थान दें। जनता के समस्याओं पर संज्ञान लें सभी शाखा को मजबूत बनाए। संगठन का विस्तार करें, जिला कांग्रेस कमिटी को सहयोग प्रदान करें संगठन विस्तार के लिए समयबद्ध कार्य करें।
बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद कार्यालय प्रभारी ने किया।
कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन एवं विभाग के मजबूती से ही आनेवाले समय में राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री बना सकते हैं विशिष्ट अतिथि दयामनी बारला ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को जोडें कांग्रेस पार्टी को गांव गांव में आम जनता बुला रही है। सभी शाखा सक्रिय हो जाएं
प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि सभी शाखा मजबूती से जिला कांग्रेस को साथ दें और जिला कमिटी सभी का सम्मान करें तभी हम मजबूत होंगे।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव ब्रजेंद्र तिवारी, फिरोज खान, गुरदीप सिंह सोहल, कौशल प्रधान, मुन्ना सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
तिलक पुस्तकालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान दयामनी बारला, अभिलाष साहू, परविंदर सिंह और अवधेश कुमार सिंह ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत करने के मामले को लेकर विशेष जानकारी दी




